एक्सप्लोरर

Rajasthan: 15 साल पहले IPS पंकज चौधरी को परीक्षा देने से रोका गया था? फिर भी हार नहीं मानी, ऐसे हुआ था चयन

Rajasthan: राजस्थान में आरपीएससी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. युवाओं के मन में निराशा का भाव न हो और वो सफलता की ओर आगे बढ़ें, इसलिए आईपीएस पंकज चौधरी ने अपना अनुभव शेयर किया है.

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की कई परीक्षाएं चर्चा में हैं. इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. पिछले दिनों कई बार आंदोलन भी किए जा चुके हैं. ऐसे में नेताओं के साथ-साथ छात्रों ने भी कमर कसी है. इसी बीच राजस्थान के चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी ने अपनी 15 साल पुरानी बात साझा की है. उन्होंनें बताया कि कैसे चयन होने से पहले उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

उन्होंने कोर्ट में खुद अपना मामला रखा और जीत मिली. पंकज साल 2009 के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका इस बात को बताने के पीछे बस एक ही मकसद है कि छात्रों और युवाओं को नैतिक साहस मिले और वो हार न माने. साथ ही युवा अपने अधिकारों को पाने के लिए सही दिशा में काम करें. आईपीएस पंकज चौधरी ने अपनी एक पुरानी घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया, "बात वर्ष 2008 की है, जब मैं भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में था. देश मेंं लगभग सभी लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं दिया करते थे."

प्रवेश पत्र नहीं आया
उन्होंने बताया कि उसी दौरान मैनें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर पोस्ट ऑफिस से मेंस का फॉर्म आखिरी तारीख के 10 दिन पहले भेजा. कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि मेरे कई साथियों को मुख्य परीक्षा की तारीख और प्रवेश पत्र भेज दिए, लेकिन मेरा प्रवेश पत्र नहीं आया इसके बाद मैनें तत्काल आयोग में पता किया. वहां से मुझे सूचना मिली की मेरा मुख्य परीक्षा का फॉर्म आयोग नहीं पहुंचा, इसलिए मुझे प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है. साथ ही कहा गया कि अब मैं परीक्षा में नहीं बैठ सकता.

आयोग ने ही की थी गड़बड़ी
आईपीएस चौधरी ने बताया कि ये सुनकर मुझे धक्का लगा कि इतनी मेहनत के बाद ये क्या हो गया. फिर मैनें पोस्ट ऑफिस जाकर पता किया, तो उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन में रजिस्ट्री पहुंच जाती है. इसके बाद मुझे समझ आ गया कि आयोग ने ही गड़बड़ी कर दी है. चूंकि, मैं पूर्व में दो बार इंटरव्यू तक पहुंचा, लेकिन इस बार मुझे मुख्य परीक्षा देने से ही रोक दिया गया था. उसी दौरान आयोग के सचिव से मिलने के बाद मेरी तीखी बहस भी हुई. 

 कोर्ट में उतरना पड़ा 
पंकज चौधरी बताते हैं कि इसके बाद आयोग के ही एक बाबू ने सहानुभूति पूर्वक रुख रखते हुए बताया कि यहां कुछ मत कहिए और आप तुरंत कोर्ट जाएं. अब वहीं से कुछ हो सकता है. इसके बाद आनन-फानन में मेरा इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में केस लगा. अगले दिन से परीक्षा शुरू होनी थी. जज के सामने मैं खुद ही पैरवी के लिए उतर गया. जज ने पूरी बात सुनी. इसके बाद कोर्ट ने फाइल और दस्तावेज देखकर मेरा केस स्वीकार कर लिया. इसके बाद तत्काल आयोग को फैक्स पहुंचा और मेरा रोल नम्बर अलॉट हुआ.

उन्होंने बताया कि मैनें लखनऊ सेंटर पर पहुंच के परीक्षा दी. कुछ दिन बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम आया और मैं पास हुआ. फिर इंटरव्यू के बाद फाइनल सिलेक्शन हो गया. कुछ महीने बाद मेडिकल और वेरिफिकेशन के बाद बांदा जिले में राज्य सरकार ने पदस्थापन किया. उसके अगले साल 2009 में मैं IPS के लिए उच्च रैंक पर चयनित हुआ और अंततः राजस्थान कैडर में काम कर रहा हूं. 

Watch: रो पड़े राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, बोले- 'कांग्रेस के मंत्रियों ने घसीट कर सदन से बाहर निकाला, मारे लात-घूंसे'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget