एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग का सोने की ‘चमक’ पर असर, कीमतों में आया ये बड़ा बदलाव

Rajasthan News:सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बढ़ते विवाद की वजह से सोने-चांदी का दाम बढ़ने लगा है. भविष्य में सोना 55 हजार रुपए प्रति तोला तक जाने की आशंका जताई गई है.

Gold Price Hiked: रूस और यूक्रेन की लड़ाई का असर सोने चांदी की कीमतों पर दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगाई बढ़ने के साथ सोने और चांदी का भी भाव चढ़ रहा है. गुरुवार को एक साल बाद 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 52 हजार 800 रुपए पर पहुंच गई. चांदी का दाम प्रति किलो बढ़कर 68 हजार को पार कर गया. सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बढ़ते विवाद की वजह से सोने-चांदी की कीमत में भी इजाफा होने लगा है. भविष्य में सोना 55 हजार रुपए प्रति तोला, जबकि चांदी 80 हजार रुपए प्रति किलो की कीमत को पार कर सकती है. सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 24 कैरेट प्रति तोला सोने की कीमत बढ़कर 52 हजार 800 रुपए पर आ गई है. जबकि 22 कैरेट प्रति प्रति तोला सोने का भाव 50 हजार 400 रुपए को पहुंच गया है.

रूस और यूक्रेन की लड़ाई सोने चांदी के दाम पर आई

बाजार भाव के अनुसार 18 कैरेट सोने का भाव 42 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट सोने का दाम 34 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 68 हजार 200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है. राजस्थान ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव की वजह से हर दिन सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ रही है. पिछले कुछ दिनों से देश और दुनिया में महंगाई बढ़ रही है. इसके अलावा यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते विवाद की वजह से ग्लोबल टेंशन बढ़ी है. इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और इस साल 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.

Sarkari Naukri Alert: जयपुर विद्युत विभाग में निकली बंपर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं इतने दिन

सोने के 10 फीसद तक दाम बढ़ने से परेशानी में व्यापारी

चांदी की बात करें तो ये बेस मेटल है और इंडस्ट्री में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है. ऐसे में इस साल ये 80 से 85 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का लेवल दिखा सकता है. परिवार अब सोने चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण ज्वेलरी के ऑर्डर कैंसिल करा रहे हैं. सोने चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते व्यापारियों को पुरानी दाम पर लिए आर्डर का पूरा करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि सोने में 10 फीसद तक कीमतें बढ़ चुकी है.

Jodhpur: जोधपुर रेल मंडल ने कबाड़ से कमाए 30 करोड़ रुपए, लक्ष्य से ज्यादा हासिल की आमदनी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget