एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद दिव्या मदेरणा ने पार्टी के ट्वीट को किया रीट्वीट, नहीं दिया कोई बयान

Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की संसद सदस्या समाप्त होने के बाद अभी तक विधायक दिव्या मदेरणा का बयान सामने नहीं आया है. उन्होंने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट कर काम चलाया है.

Rahul Gandhi Disqualified News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlto) सहित कई नेताओं की सख्त प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस कार्यकर्ता भी गुस्से में हैं और देश भर में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आनेवाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी.

बायतु विधायक ने राहुल गांधी के समर्थन में किया ट्वीट

बायतु विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी (Baytu MLA Harish Chaudhary) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि तानाशाही से भारत जनता की आवाज को संसद में दबा सकते हो. देश की सड़कों पर नहीं, जिस षड्यंत्र से आज @RahulGandhi जी की संसद सदस्यता समाप्त की है. वो निंदनीय है. देश की जनता बीजेपी के चाल चरित्र और चेहरे को बेनक़ाब कर चुकी है. #BlackDayForDemocracy

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की नहीं आई प्रतिक्रिया

ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) का आज राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद अभी तक कोई बयान नहीं आया है. उन्होंने सिर्फ कांग्रेस के ट्वीट को रिट्वीट  किया है.   वायनाड सांसद राहुल गांधी को चार साल पुराने मानहानि के मामले में सजा सुनाई गई है. 2019 में कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'मोदी सरनेम' पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था,' ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम समान क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?' सूरत पश्चिम से बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया था. उनका कहना था कि राहुल गांधी ने समाज की मानहानि की है.

केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे. आखिरी बार अक्टूबर 2021 में पेशी के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था. लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर आज शुक्रवार को बताया कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को फैसले में कहा था कि कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत से दोषी करार दिए जाने की तारीख से ही अयोग्य घोषित हो जाएगा. कोर्ट ने लिली थॉमस बनाम भारत सरकार के केस में आदेश दिया था. इससे पहले कोर्ट का आखिरी फैसला आने तक विधायक या सांसद की सदस्यता खत्म नहीं करने का प्रावधान था.

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता, सड़क जाम कर जलाए गए टायर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget