एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'आधुनिक राजस्थान के निर्माता हैं अशोक गहलोत', रघु शर्मा ने सीएम गहलोत के लिए क्यों कही यह बात?

Rajasthan News: रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी के विकास की धारा लगातार बहती रहेगी. सरकार यहां भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य करेगी. जिले के संसाधनों में कोई कमी नहीं रखेंगे.

Raghu Sharma praised CM Ashok Gehlot: गुजरात (Gujarat) प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राजस्थान के केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के लिए बड़ा बयान दिया है. शर्मा ने सीएम गहलोत को आधुनिक राजस्थान (Rajasthan) का निर्माता बताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान तरक्की कर रहा है. सरकार ने विकास के लिए पूरा खजाना खोल दिया है. प्रदेश के लोग खुशहाल हैं. सीएम ने राजस्थान में सुशासन स्थापित किया है. इसके लिए अशोक गहलोत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.

रघु शर्मा ने इसलिए कही यह बात
दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही 19 नए जिलों की घोषणा की है. इनमें अजमेर (Ajmer) जिले से ब्यावर (Beawar) और केकड़ी (Kekri) को जिला घोषित किया है. पहले सिर्फ ब्यावर को ही जिला बनाने की तैयारी थी, लेकिन अचानक से रघु शर्मा ने सीएम हाउस जाकर केकड़ी को जिला बनाने की मांग की और सीएम गहलोत ने केकड़ी को भी जिला घोषित कर दिया. सरकार की इस सौगात से विधायक रघु शर्मा और केकड़ी की जनता बेहद खुश है. इस घोषणा के बाद से ही रघु शर्मा हर जगह सीएम गहलोत की तारीफ कर रहे हैं. केकड़ी जिला घोषित होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया. उन्होंने कहा कि केकड़ी में उपखंड अधिकारी कार्यालय से आरंभ हुआ सफर बजट घोषणा में अतिरिक्त जिला कलक्टर तक पहुंचा. अब सरकार ने इसे जिला घोषित किया है. इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साधुवाद के पात्र हैं.

'अन्य जिलों के लिए मॉडल बनेगा केकड़ी'
जिले की घोषणा के बाद पहली बार गृह क्षेत्र केकड़ी पहुंचे रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी में जिले के लिए आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं पहले से ही जुटाने का प्रयास किया. जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए राजकीय चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय का दर्जा दिया. चिकित्सालय में बेड संख्या, चिकित्सा सुविधा एवं चिकित्सकों के पदों में बढ़ोतरी की. इसी प्रकार अन्य विभागों को भी जिला स्तर के समकक्ष क्रमोन्नत करने का कार्य किया. यह कार्य बीते करीब साढ़े चार साल से जारी है. उन्होंने कहा कि केकड़ी के विकास की धारा लगातार बहती रहेगी. सरकार यहां भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य करेगी. जिले के संसाधनों में कोई कमी नहीं रखेंगे. वर्तमान में घोषित नवीन जिलों में केकड़ी का विकास अन्य जिलों के लिए मॉडल बनेगा.

'स्थानीय लोगों ने किया स्वागत'
वहीं रघु शर्मा के केकड़ी आगमन पर शहर में उत्सव का माहौल रहा. ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों ने खुशी का इजहार किया. शर्मा के केकड़ी क्षेत्र में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर स्वागत का दौर शुरू हो गया. पूरे रास्ते सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया. साधु-संतों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया. इसके बाद स्थानीय पटेल मैदान में केकड़ी जिला महोत्सव का आयोजन किया. इस दौरान राजस्थान युवक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर शर्मा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें

Job Vacancy in Rajasthan: बीएसएफ में निकली 1284 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास है योग्यता, शानदार है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget