एक्सप्लोरर

Kota: कोटा में RTH बिल के विरोध में प्राइवेट अस्पतालों ने अनिश्चितकाल के लिए बंद किया काम, मरीजों के सामने भारी दिक्कत

RTH Bill: इस बिल के विरोध में यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स & हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ कोटा राज के बैनरतले प्राइवेट अस्पालों के चिकित्सक धरने पर बैठ गए, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Protest Against RTH Bill In Kota: राजस्थान सरकार राज्य के नागरिकों के लिए 'राइट टू हेल्थ' बिल (Right to Health Bill) लाने जा रही है लेकिन राज्य के निजी अस्पतालों को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 'राइट टू हेल्थ बिल' किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है. वे इस बिल का लगातार विरोध कर रहे हैं. कोटा में आज इस बिल के विरोध में यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स & हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ कोटा राज के बैनरतले सभी प्राइवेट चिकित्सकों ने कोटा (Kota) में काम बंद कर दिया. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

'चुनावी साल में वोटर को लुभाने का प्रयास कर रही सरकार'
ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि स्पष्ट मत है कि जब राज्य के नागरिकों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही नि:शुल्क उपलब्ध हैं तो इस बिल की कोई आवश्यकता ही नहीं है. ये बिल राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य का कोई अतिरिक्त अधिकार नहीं देता दिखाई दे रहा है.

ये बिल मात्र निजी अस्पतालों पर प्रशासन की अनावश्यक दखलंदाजी को बढ़ावा देगा जिससे निजी अस्पतालों की गुणवत्ता प्रभावित होगी. चुनावी वर्ष में वोटर को लुभाने के लिए सरकार निजी स्वास्थ्य सेवाओं से प्रयोग कर रही है जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए घातक साबित होंगे.

'किसी भी सूरत में लागू नहीं होना चाहिए RTH बिल'
एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमित व्यास ने कहा कि निजी चिकित्सा क्षेत्र राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है. यदि ये बिल लागू होगा तो निजी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होगा. यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स & हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ कोटा राज ने इस बिल का विरोध शुरू कर दिया है. यदि इस बिल को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो राज्य के निजी चिकित्सा सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएंगी.

बिल को लेकर चिकित्सकों के संगठन हुए दो फाड़
आरटीएच बिल को लेकर राजस्थान में चिकित्सक समुदाय दो फाड़ हो गया है. कुछ चिकित्सक इस बिल का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग संशोधन के साथ समर्थन की मांग कर रहे हैं. आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बिल के विरोध से दूरियां बना ली हैं, तो यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स एण्ड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ कोटा राज बिल का खुलकर विरोध कर रहा है और कह रहा है कि ये बिल लागू ही नहीं होना चाहिए और यदि लागू हुआ तो पूरे राजस्थान में चिकित्सा सेवाएं बंद कर देंगे.

यह भी पढ़ें:

Kota: पुलिस ने दर्ज नहीं की सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ शिकायत, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे मदन दिलावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget