एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान पर आज खजाना लुटाएंगे प्रधानमंत्री, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

PM Narendra Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री शनिवार को अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड का लोकार्पण करेंगे. राजस्थान में इस गलियारे की लंबाई 500 किमी से अधिक है.

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. वो बीकानेर में 24 हजार करोड़ से ज्यादे की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंभी ने एक ट्वीट में दी है. उन्होंने बताया है कि राजस्थान के बीकानेर में आज कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इनमें अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे शामिल है. यह परियोजना करीब 11,125 करोड़ रुपये की है.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

प्रधानमंत्री शनिवार को अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खंड का लोकार्पण करेंगे. राजस्थान में इस गलियारे की लंबाई 500 किमी से अधिक है. यह हनुमानगढ़ जिले के जाखड़ावाली गांव से जालोर जिले के खेतलावास गांव तक फैली हुई है. इसे करीब  11,125 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस एक्सप्रेसवे से यात्रा के समय में काफी कमी आएगी और प्रमुख शहरों और औद्योगिक गलियारों के बीच परिवहन सुविधा में सुधार होगा.इससे पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्‍साहन मिलने की उम्मीद है.

एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही प्रधानमंत्री हरित ऊर्जा गलियारे के लिए निर्मित अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे. यह हरित ऊर्जा गलियारा करीब 6 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करेगा और पश्चिमी क्षेत्र में ताप विद्युत उत्पादन और उत्तरी क्षेत्र में जल विद्युत उत्पादन के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड संतुलन में मदद करेगा. इससे उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र के बीच ट्रांसमिशन क्षमता मजबूत होगी. प्रधानमंत्री बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण करेंगे. पावर ग्रिड की ओर से विकसित की जाने वाली 1,340 करोड़ रुपये की बीकानेर-भिवाड़ी ट्रांसमिशन लाइन राजस्थान में 8.1 गीगावॉट सौर ऊर्जा के उपयोग में मदद करेगी.

अस्पताल का करेंगे शुभारंभ

इसके अलावा प्रधानमंत्री बीकानेर में 30 बिस्तरों वाले नए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का लोकार्पण करेंगे.इस अस्पताल में 100 बिस्तरों तक के विस्‍तार की क्षमता होगी.यह अस्पताल स्थानीय समुदाय की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेगा. इसके अलावा वो बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे.लगभग 450 करोड़ रुपये की इस परियोजना में रेलवे स्टेशन की मौजूदा संरचना की विरासत स्थिति के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए फर्श और छत के साथ सभी प्लेटफार्मों का नवीनीकरण किया जाएगा.

प्रधानमंत्री 43 किलोमीटर लंबी चूरू-रतनगढ़ रेलखंड के दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे.इस रेल लाइन के दोहरीकरण से रेल परिवहन का विस्‍तार होगा. इसके साथ ही बीकानेर क्षेत्र से देश के शेष हिस्सों तक जिप्सम, चूना पत्थर, खाद्यान्न और उर्वरकों के परिवहन में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: कुलदीप बिश्नोई और नितिन पटेल को राजस्थान में जिम्मेदारी देने के पीछे है ये बड़ी वजह, जानिए सियासी इनसाइड स्टोरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget