एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में सूखी भिंडी की सब्जी खाने से दो बच्चों की मौत! परिवार के पांच सदस्य अस्पताल में भर्ती

Udaipur News: घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि परिवार के लोगों ने पिछली बारिश में भिंडी सुखाई थीं, संभवत: उसे खाने से ही फूड पॉइजनिंग हुई होगी.

Udaipur: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में रविवार शाम को फूड पॉइजनिंग होने से एक ही परिवार के सात गंभीर रूप से बीमार हो गए. यही नहीं, इस घटना में दो मासूमों की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कराया. खबर की मानें तो प्रतापगढ़ जिले के घंटाली इलाके के एक घर में सूखी भिंडी की सब्जी बनाई थी, जिसे खाने के कुछ देर बाद परिवार से सभी सदस्यों की तबीयत खराब हो गई. तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद सभी सदस्यों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबति परिवार के शेष सदस्यों का अभी इलाज जारी है. 

खाना खाते ही सभी को होने लगे उल्टी-दस्त
घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिले की नालपाड़ा ग्राम पंचायत के मांडव जेल गांव की रहने वाली भूरी बाई के घर उसकी बेटी गुड्डी बच्चों के साथ आई हुई थी. 18 जून की शाम को गुड्डी ने खाना बनाया. परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया उसके कुछ समय बाद ही सभी को उल्टी दस्त और जी घबराने की शिकायत होने लगी. गांव के लोगों को पता चला तो ग्रामीणों के सहयोग से सभी को घंटाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां 4 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान 2 साल की मासूम ललिता और 6 साल के छोटू की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. परिवार के तीन सदस्यों का उपचार घंटाली स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है.

 भिंडी सुखाई थी, दूसरी सब्जी नहीं होने पर यहीं बना दी
थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि पूछताछ करने पर सामने आया कि परिवार के सदस्यों ने पिछली बारिश की भिंडी सुखाई थी. दूसरी सब्जी नहीं होने पर उसी भिंडी की सब्जी बना दी. संभवत: उसी से फूड पॉइजनिंग हुई और सभी की तबीयत खराब हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए सुरक्षित 16 जगहों में तीसरे नंबर पर है उदयपुर, पहले पर है ऋषिकेश

Rajasthan: किशनगढ़ में पुलिस की निगरानी में नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल के समर्थन में निकला मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget