एक्सप्लोरर

ED के एक्शन पर प्रताप सिंह खारचरियावास का बड़ा बयान, 'मुझे इलाज करना आता है, जिस दिन राहुल गांधी...'

Pratap Singh Khachariyawas ED Raid: ईडी की रेड पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी हमेशा सरकार में नहीं रहेगी. सरकारें बदलती रहती हैं. हम डरते नहीं हैं.

Pratap Singh Khachariyawas ED Raid News: राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने घर पर हुई ईडी की रेड पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'सरकारें बदलती रहती हैं, समय बदलेगा. कल्पना कीजिए कि जब राहुल गांधी सत्ता में आएंगे तो बीजेपी का क्या होगा. बीजेपी ने ये कार्रवाई शुरू की है, हम भी बीजेपी के लोगों के खिलाफ यही करेंगे. वे जितनी चाहें, उतनी तलाशी ले सकते हैं, हम डरते नहीं हैं. हम अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे.'

खाचरियावास ने कहा, "मैं बीजेपी के लोगों से कहूंगा, सरकारें बदलती रहती हैं. जमाना बदलेगा और जिस दिन राहुल गांधी आएंगे, उस दिन आपका क्या होगा, बीजेपी के लोगों वो अंदाजा कर लो. आपने यह कार्रवाई शुरू की है. हम कल बीजेपी के खिलाफ भी यही कार्रवाई शुरू करेंगे. मुझे इलाज करना आता है.

अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं खाचरियावास

बता दें कि मंगलवार को ईडी ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर छापेमारी की. प्रताप सिंह राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा.

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "ईडी केंद्र सरकार के अधीन आती है. इस डबल इंजन की सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकता. मेरे परिवार के सदस्यों के यहां बेवजह सर्च चल रहा है. हम पूरा सर्च करवाएंगे. ईडी अधिकारियों को हम पूरा सहयोग करेंगे." उन्होंने आरोप लगाया, "मैं बीजेपी सरकार की लगातार पोल खोल रहा हूं, इसलिए छापेमारी करा दी."

मौत ईश्वर के हाथ में है- प्रताप सिंह खाचरियावास

कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं पिछले डेढ़ साल से इनके खिलाफ बोल रहा हूं, जो भी बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके आवास पर ईडी भेज देते हैं. मुझे भी पहले से पता था कि ईडी तो एक दिन पहुंचेगी." खाचरियावास ने चेतावनी देते हुए कहा, "ईडी, इनकम टैक्स और केंद्र सरकार मुझे झुका नहीं सकती. मैं डरना नहीं जानता. मैं सिर्फ मरना जानता हूं और मौत ईश्वर के हाथ में है. बीजेपी हमेशा सरकार में नहीं रहेगी. सरकारें बदलती रहती हैं. हम डरते नहीं हैं."

जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह खाचरियावास पर यह कार्रवाई प्रदेश के चर्चित 2850 करोड़ रुपये के पीएसीएल घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है. प्रताप सिंह खाचरियावास पर आरोप है कि घोटाले की कुछ राशि उनके पास भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget