एक्सप्लोरर

'क्षत्रियों का अपमान करने का अधिकार किसने दिया?' धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के प्रताप खाचरियावास

Rajasthan News: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि आप बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं. आप घमंड में गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Pratap Khachariyawas On Dhirendra Shastri: कांग्रेस नेता और राजस्थान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री जी (बागेश्वर धाम वाले ) बीजेपी के एजेंट है और बीजेपी के लिए प्रचार करते हैं. उन्होंने कहा कि इस से हमे कोई तकलीफ़ नहीं है लेकिन उनको देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्षत्रियों का अपमान करने का अधिकार किसने दिया है?

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा, ''बाबा बागेश्वर राजपूतों के लिए कह रहे हैं कि ऐसे-ऐसे हुआ, क्षत्रियों ने ऐसा कर दिया. गुरु वशिष्ठ को गुरु मानते थे भगवान राम. परशुराम ने भगवान के वर्चस्व को माना. आपकी जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो उचित नहीं हैं. आप कह रहे हैं कि सारे हिंदुओं एक हो जाओ. क्या आप इस तरह से आप लोगों को एक करेंगे?'' 

प्रताप सिंह खाचरियावास का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

कांग्रेस नेता कहा, ''आप का जो घमंड है, आप ना तो भगवान राम के अवतार हैं और ना ही कोई अवतार पुरूष हैं. आपकी जो भाषा है, वो बीजेपी के प्रचार का है. आपसे पहले बीजेपी के प्रचार करने निकली थीं साध्वी उमा भारती. कई और साधू निकले थे. आप भी बीजेपी के रास्ते पर चलकर इतने घमंड में जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है.'' 

धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों पर भी सवाल

खाचरियावास ने धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ''आपके पास ऐसा कौन सा चमत्कार है? क्या आप सूरज को उगने से रोक सकते हैं? क्या आप ब्लड जो हम ग्रुप के आधार पर चढ़ाते हुए उसका सिस्टम बदल देंगे? ऐसा करवा दो कि हिंदू का ब्लड हिंदू में ही चलेगा. ब्राह्मण का ब्लड ब्राह्मण में ही चढ़ेगा, क्षत्रिय का ब्लड क्षत्रिय में ही चढ़ेगा. हिंदू अपना ब्लड हिंदू को चढ़ाएगा और मुसलमान अपना ब्लड मुसलमान को चढ़ाएगा. झूठे किस्से सुनाकर लोगों को बदनाम कर रहे हैं.''

आप बीजेपी का प्रचार कर रहे- खाचरियावास

उन्होंने आगे कहा, ''श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि क्षत्रिय वो है, जो भगवान की तरह व्यवहार करे. जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर भगवान की तरह व्यवहार करे वो क्षत्रिय है. आप इस तरह से क्षत्रियों को अपमान कर रहे हैं. वो हमेशा दलित, शोषित, पीड़ित को बचाने के लिए अपनी जान दे देता है. ब्राह्मणों का क्षत्रिय बहुत ही सम्मान करते हैं. आप बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं. आपको ना देश से मतलब है और ना ही धर्म से है. 

आपने भगवान राम और कृष्ण का कद छोटा किया- खाचरियावास

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, ''आपने तो भगवान राम और कृष्ण का कद छोटा किया है. आप अचानक एक जाति के लिए बोलने लगे और एक ऐसा किस्सा सुनाने लगे. आप अपने आपको सुधारिए, इतना घमंड मत कीजिए. ये जो लोग आपके पीछे-पीछे चल रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि वो अपने मां-बाप की सेवा करें. सबसे बड़ा धर्म आपके घर में है. गरीबों और दुखी लोगों की सेवा करें. धर्म और जाति के आधार पर आप लोगों को झगड़े के रास्ते पर ले जा रहे हैं. सिर्फ बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भूखमरी और सच्चाई से लोगों का ध्यान हटा रहे हैं.''

ये भी पढ़ें: राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने की जगी उम्मीद, मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget