एक्सप्लोरर

कांग्रेस MLA को धमकी देने वाले डकैत जगन गुर्जर की तलाश में जुटी है पुलिस, ली जा रही है ड्रोन की मदद

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के करीब 150 पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से प्रदेश और 2 अन्य पड़ोसी राज्यों में डकैत जगन गुर्जर की तलाश में जुटे हुए हैं. डकैत के खिलाफ 123 मामले दर्ज हैं.

Rajasthan Dacoit Jagan Gurjar: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा (Girraj Singh Malinga) को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर (Jagan Gurjar) की तरफ से जान से मारने का वीडियो जारी करने के बाद राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) के करीब 150 पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से प्रदेश और 2 अन्य पड़ोसी राज्यों में उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. डकैत (Dacoit) ने विधायक को 24 जनवरी को धमकी दी थी, जिसे लेकर पलटवार करते हुए विधायक मलिंगा ने भी डकैत चुनौती दी है.

पुलिस कर रही है डकैत की तलाश 
मौजूदा हालात को देखते हुए धौलपुर जिला पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और डकैत की तलाश के लिए राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चंबल के बीहड़ो और अन्य क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया है. पुलिस ने बताया कि पुलिस का एक दल मध्य प्रदेश में 2 ड्रोन के जरिए उसकी तलाश कर रही है. धौलपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ''150 से अधिक पुलिसकर्मी डकैत के तलाशी अभियान में शामिल हैं. टीमें राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं और गुर्जर की तलाश कर रही हैं. डकैत के खिलाफ अब तक 123 मामले दर्ज हुए हैं.''

विधायक को दी जान से मारने की धमकी 
राजस्थान पुलिस ने डकैत जगन गुर्जर पर इनाम की राशि को बढाकर 50 हजार रुपये कर दिया है और वो पिछले साल जमानत पर जेल से बाहर आया था. डकैत ने 24 जनवरी को एक धमकी भरा वीडियो जारी कर उसे सोशल मीडिया पर वारयल किया था. वीडियो में डकैत गुर्जर ने कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी. कांग्रेस विधायक ने भी एक अन्य वीडियो जारी कर डकैत को सामने आने की चुनौती दी थी. 

एक शख्स को किया गया गिरफ्तार 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक टीम स्थानीय लोगों पर नजर बनाए हुए है जिन पर उनके मुखबिर के रूप में काम करने का संदेह है, जबकि अन्य टीमें चंबल के बीहड़ों में डकैत के तलाशी अभियान में जुटी हैं. धौलपुर जिले के बसई डांग थाना क्षेत्र के थानाधिकारी आशुतोष चारण ने बताया कि ''हमें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चंबल के बीहडों में तलाश अभियान के संचालन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हमारी टीमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी चंबल के बीहडों में डकैत की तलाश कर रही है.''

परिवार के सदस्यों से की जा रही है पूछताछ 
आशुतोष चारण ने बताया कि धौलपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो इलाके में पुलिस की आवाजाही की सूचना आगे दे रहा था. तलाशी अभियान के अलावा, डकैत गुर्जर पर दबाव बनाने के लिए उसके द्वारा धौलपुर के 220 वन भूमि क्षेत्र में किए गए विभिन्न अतिक्रमणों को मुक्त करवाया गया है. उसके दो भाई जेल में है जबकि तीसरे भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है लेकिन उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. 

कांग्रेस विधायक ने कही ये बात 
वहीं, कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा का कहना है कि ये उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश थी, जिसके तहत डकैत गुर्जर ने उन्हें धमकाया है.
सिंह ने कहा कि ''मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूम रहा हूं, मुझे डर क्यों होना चाहिए? मैंने भी उसे मेरे पास आने की चुनौती दी है.'' उन्होंने कहा कि ''ये मेरे खिलाफ षडयंत्र के अलावा और कुछ नहीं है. वो मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी के हाथों में खेल रहा है.''

1994 में अपराध की दुनिया में रखा कदम 
थाना अधिकारी चारण ने बताया कि कुख्यात डकैत जगन गुर्जर ने 1994 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और उसे पहली बार 2001 में गिरफ्तार किया गया था. वो 2008 में तब सुर्खियों में आया था जब उसने धौलपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास को उड़ाने की धमकी दी थी, हालांकि, बाद में उसने आत्मसमपर्ण कर दिया था. उसकी तीन पत्नियां है, उसमें से एक उसके साथ अपराध में शामिल रही है और वो कुछ साल पहले मध्य प्रदेश में एक पुलिस मुठभेड में घायल हो गई थी. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Night Curfew: राजस्थान में पूरी तरह समाप्त हुआ नाइट कर्फ्यू, यहां भी मिली लोगों को छूट  

जानें किसने कहा- राजस्थान में BJP की सरकार बनने तक नहीं खाऊंगा रात का खाना, ना ही पहनूंगा साफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget