एक्सप्लोरर

Keshav Rai Temple: आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा भगवान केशवरायजी का मंदिर, पीएम मोदी ने रखी पुनर्विकास कार्य की नींव

Bundi News Today: बूंदी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकर पर गंभीर लगाए. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने नौनेरा बांध से जुड़े टेंडर सहित कई कामों को अटका रखा था.

Bundi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर से बूंदी के भगवान केशवरायजी मंदिर परिक्षेत्र पुनर्विकास कार्य की वर्चुअल लांचिंग की. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे. जबकि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े.

पुनर्विकास कार्य की वर्चुअल लांचिंग से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान केशवरायजी मंदिर में गहरी आस्था है. उन्हीं के विजन से मंदिर परिक्षेत्र के पुनर्विकास का पहला चरण प्रारंभ हो रहा है. 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने इस मंदिर के पुनर्विकास की चिंता की. करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण के कार्य के पूरे होने के बाद मंदिर परिक्षेत्र का एक नया स्वरूप नजर आएगा. दूसरे चरण का कार्य होने के बाद यह स्थान देश के आध्यात्मिक पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से अपनी जगह बनाएगा. 

स्पीकर बिरला ने कहा कि केशवरायपाटन विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास की कार्ययोजना बनाई गई है. हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में योजना बनाकर इतने काम करवाए जाएं कि पांच साल बाद कोई सार्वजनिक समस्या को लेकर ज्ञापन नहीं दे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा को पूरी दुनिया में फिर से स्थापित कर रहे हैं.

'मंदिरों और आस्था धामों के लिए 300 करोड़ का प्रावधान' 
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुरातन आध्यात्मिक स्थलों का पुनरूद्धार भी हो रहा है. राज्य सरकार द्वारा संकल्प पत्र 2023 को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्य कर रही है. राज्य सरकार ने प्रदेश के 20 मंदिरों और आस्था धामों के विकास कार्यों के लिए आगामी वर्ष में 300 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है. साथ ही सरकार दूसरे राज्यों के साथ मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर भी काम कर रही है, जिससे पर्यटन उद्योग के विकास को गति मिलेगी."

पंचकोसी परिक्रमा पर होगा काम
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे. ओम बिरला ने कहा कि केशवरायपाटन की धरती आध्यात्मिकता की धरती है, यहां केशवरायजी के मंदिर के अलावा मुनि सुव्रतनाथजी दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, जम्बू मार्गेश्वर मंदिर, राज-राजेश्वर महादेव, चार भुजानाथ मंदिर और मात्रा-हनुमान मंदिर भी हैं. केशवरायटपान के लोग अब पंच कोसी परिक्रमा पथ की मांग कर रहे हैं. इसके लिए भी अध्ययन करवाया जाएगा.
 
स्पीकर बिरला ने कहा कि नौनेरा बांध पूरा होने के बाद केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी, इंग्रगढ़ में घर-घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी. प्रधानमंत्री मोदी के विजन से घर-घर शौचालय बन चुके हैं. जल्द ही सभी वंचितों के अपने आवास होंगे. उनमें बिजली कनेक्शन और उज्ज्वला योजना से गैस होगी. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से राशन भी मुफ्त मिलेगा. इससे उनके जीवन में सुधार आएगा.

पूर्व कांग्रेस सरकार पर बिरला ने लगाए गंभीर आरोप
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राजस्थान की पिछली सरकार ने केशवरायपाटन प्रोजेक्ट को बहुत अटकाया. कई बार कहने पर भी डीपीआर नहीं बनवाई, ऐसे में केंद्र सरकार के माध्यम से डीपीआर तैयार करवानी पड़ी. नौनेरा बांध से जुड़े टेंडर भी अटकाए गए. इस तरह कई काम अटकने से प्रदेश को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी ने बदले आठ जिलाध्यक्ष, ओम बिरला और वसुंधरा राजे के समर्थकों को तवज्जो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget