एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: 'मैं चाय वाला हूं, मैं ही चाय पिलाऊंगा', मदन राठौड़ ने सुनाया PM मोदी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा है. मदन राठौड़ ने पीएम मोदी का एक यादगार किस्सा साझा किया, जब उन्होंने खुद व्यापारियों को चाय पिलाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश भर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. नेताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत पीएम मोदी के करोड़ों समर्थक और देशवासी उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी की ओर से एक कैंपेन चलाया गया 'My Modi Story' जिसके तहत नेता पीएम मोदी के साथ बिताए सबसे यादगार पल शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन राठौड़ ने भी एक दिलचस्प कहानी साझा की.

वीडियो जारी करते हुए मदन राठौड़ ने बताया, "हमें नरेंद्र मोदी के साथ रहने के कई अवसर मिले. जब राष्ट्रीय महामंत्री संगठन थे, तब भी हम उनके कार्यालय में गए थे. हमारे पाली के कई व्यापारी हमारे साथ में थे. उन व्यापारियों को लेकर मैं जब नरेंद्र मोदी के सामने आया तो उन्होंने पूछा कि चाय पियोगे क्या?"

जब पीएम मोदी बोले- 'मैं चाय वाला हूं, मैं ही चाय पिलाऊंगा'
बीजेपी के सीनियर नेता ने आगे कहा, "हमारे साथ में पुष्पराज भंडारी थे, वे बड़े चुलबुले थे. नरेंद्र मोदी के सवाल के जवाब में उन्होंने कह दिया कि हां साहब पियेंगे. उस समय कोई कर्मचारी नहीं था, तो नरेंद्र मोदी खुद उठे और पैंट्री में चले गए. पैंट्री में जाकर वे खुद ही चाय बनाने लगे. मैं भागकर गया और कहा कि आप रहने दीजिए मैं बनाता हूं. नरेंद्र मोदी ने कहा, "नहीं-नहीं, मैं चाय वाला हूं और मैं ही चाय पिलाऊंगा." 

उन्होंने कहा कि उनके साथ 8 व्यापारी थे, पीएम मोदी ने सबको चाय पिलाई. उसमें से भंवरलाल नाटा आज भी नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं और अपने मित्रों में गर्व से बताते हैं कि हमें खुद पीएम मोदी ने चाय बनाकर पिलाई थी. वह अभी भी गर्व कर रहे हैं.

मदन राठौड़ ने पीएम मोदी को दी बधाई
एक और वीडियो शेयर करते हुए मदन राठौड़ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं. हम चाहते हैं कि आप हजारों साल जिएं और आपने इस देश का जो मान बढ़ाया है, उसमें निरंतर वृद्धि करते रहें. आम आदमी के जीवनस्तर को सुदृढ़ करने के लिए आपने जो योजनाएं दी हैं, वो योजनाएं और मजबूत बनें. आपके नेतृत्व में हमारा देश प्रगति करे. देश को आत्मनिर्भर बनाने की जो योजनाएं आपने दी हैं, वो फलिभूत हों. आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget