एक्सप्लोरर

Rajasthan में पीएम मोदी ने गुर्जर समाज को किया निराश, देवनारायण जयंती पर प्रधानमंत्री से थी इन घोषणाओं की उम्मीद

PM Narendra Modi In Rajasthan Rajasthan Visit: गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण जयंती पर पहुंचे पीएम मोदी से गुर्जर समाज को कई सौगातों की उम्मीद थी, लेकिन समाज के सभी सपने टूट गए.

PM Narendra Modi In Rajasthan: गुर्जर समाज (Gurjar Community) के आराध्य भगवान देवनारायण जयंती (Devnarayan Jayanti) के बहाने बीजेपी राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले गुर्जर वोट बैंक को अपना बनाना चाहती थी, लेकिन उसका यह दांव सफल नहीं हो पाया. समाज को उम्मीद थी कि मेवाड़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कई सौगातें देकर जाएंगे, लेकिन समाज के सभी सपने टूट गए.

पीएम मोदी इस समाज को अपना बनाए आए थे और नाराज करके चले गए. अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी यात्रा को राजनीतिक बताकर कटाक्ष कर रहे हैं. इसके साथ ही गुर्जर नेताओं और मंत्रियों ने भी निशाना साधा है.
 
गुर्जर समाज को दी थी यह उम्मीद

राजस्थान (Rajasthan) में भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र स्थित मालासेरी डूंगरी (Malaseri Dungri) पर गुर्जर समाज (Gurjar Community) के आराध्य भगवान देवनारायण (Bhagwan Devnarayan) के 1111वें जन्मोत्सव के मौके पर जनसभा का आयोजन किया गया. पीएम मोदी (PM Modi) ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. करीब एक महीने से इस महोत्सव की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही थी.

बीजेपी के मंत्री और बड़े नेता दौरे कर रहे थे. कहा जा रहा था कि कार्यक्रम में पीएम मोदी देवनारायण कॉरिडोर की घोषणा करेंगे. गुर्जर समाज को प्रधानमंत्री से आरक्षण की भी उम्मीद थी. लेकिन, समाज की एक भी उम्मीद पूरी नहीं हुई. जनसभा के बाद देश-प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए गुर्जरों में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी देखी गई. जनता खुद को ठगा-सा महसूस कर रही थी.

'गुर्जर समाज की उम्मीदों से कुठाराघात'

प्रदेश में कांग्रेस (Congress) सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने प्रधानमंत्री पर गुर्जर समाज की उम्मीदों से कुठाराघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि "बीजेपी के राज में गुर्जरों पर गोलियां चली थी और आज प्रधानमंत्री भी समाज को गालियां दे गए. समाज को प्रधानमंत्री से बहुत उम्मीद थी, क्योंकि समाज ने उन्हें भी वोट दिए हैं. हमें

तो लगा था कि 5 प्रतिशत आरक्षण की 9वीं अनुसूची में डालकर समाज में 72 शहीदों के घावों पर मरहम लगाने आ रहे हैं. लेकिन न तो घोषणा हुई और न ही युगपुरुष स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला जी को मंच से याद किया. एक बार फिर बस भगवान देवनारायण जी का आशीर्वाद लेने आए. समाज को कुछ देकर नहीं गए, न सम्मान, न दिलासा, न उम्मीद."

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी किया कटाक्ष

भीलवाड़ा निवासी मदन साहू ने लिखा, "खाली हाथ आए थे, खाली हाथ चले गए. माननीय धर्मसभा को राजनीतिक सभा बनाकर चले गए. सर्व समाज के लोकदेवता के नाम पर एक जाति को रिझाकर चले गए. मालासेरी कॉरिडोर और देवनारायण श्राइन बोर्ड के नाम पर जनता को निराश करके चले गए. धर्मसभा को राजनीतिक सभा बना कर चले गए."

वहीं, अजमेर निवासी सुरेंद्र गुर्जर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, "नवीं सूची में डल गया MBC आरक्षण. गुर्जर रेजिमेंट भी मिल गई. देवनारायण विश्वविद्यालय भी मिल गया. कॉरिडोर भी मिल गया. सबसे बड़ी बात कमल का फूल साझा हो गया और हां कुछ  लोगों को PM के साथ फोटो खिंचवाने का अवसर मिल गया. बधाई हो."

आदिवासियों को भी किया था निराश

राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में आने से तीन महीने पहले पीएम मोदी वागड़ क्षेत्र में आए थे. 1 नवंबर 2022 को मोदी ने बांसवाड़ा (Banswara) जिले के मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में आदिवासियों के नायक रहे गोविंद गुरु की स्मृति में सभा की थी. उस वक्त भी आदिवासियों समेत पूरे प्रदेश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे, लेकिन वहां भी आदिवासी निराश ही हुए.

ये भी पढ़: Miraj Sukhoi Crash: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, तेज धमाके साथ आसमान में दिखा ऐसा खौफनाक नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget