एक्सप्लोरर

राजस्थान में PM मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने, चुनाव प्रचार में सियासी दलों ने झोंकी ताकत

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के सियासी रण में राहुल गांधी आज अनूपगढ़ और फलोदी में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं पीएम मोदी की आज करौली-धौलपुर सीट पर सभा प्रस्तावित है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 2 चरणों में होगा. भारतीय जनता पार्टी मिशन 25 को लेकर मैदान में उतर चुकी है. वहीं कांग्रेस बीजेपी की हैट्रिक को रोकने के लिए मैदान में उतर चुकी है. कई सीटों पर त्रिकोणी मुकाबले के चलते कई दिग्गज नेताओ का पेच फंसता नजर आ रहा है.

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है सियासत भी गरमाती दिख रही है. इस लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे भी तेज हो गए हैं.

12 अप्रैल को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर पीएम मोदी की रैली
पहले चरण के चुनाव की तारीख से पहले बीजेपी की तरफ से दिल्ली के नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. गृहमंत्री अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर आए. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन में 3 जनसभाएं व रोड शो करेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को करौली धौलपुर और 12 अप्रैल को प्रदेश की सबसे ज्यादा हॉट सीट बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट को साधने के लिए सभा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर बीजेपी तैयारी में जुटी हुई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तूफानी दौरा गेम चेंजर साबित हो सकता है.

अनूपगढ़ और फलोदी में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान में पहली चुनावी सभा 11 अप्रैल को अनूपगढ़ और फलोदी में होंगी जिसमे राहुल गांधी फलोदी के मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद राहुल गांधी फलोदी पहुंचेंगे.

इन दो चुनावी सभाओं के जरिए राहुल गांधी श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और पाली लोकसभा सीट के नेता और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. आगामी दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिग्नेश मेवानी और कन्हैया कुमार की चुनावी सभाएं भी हो सकती है.

जोधपुर में सभा को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 या 16 अप्रैल को रोड शो और 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सभा प्रस्तावित है. शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करेंगे जोधपुर में रोड शो भी किया जाएगा. 

2 चरणों में होंगे चुनाव
बता दें कि राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर 2 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. राजस्थान में 25 सीटों पर बीजेपी जीत का दावा कर रही है. वहीं कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में जीत का खाता खोलने की उम्मीद के साथ मैदान में उतर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी 2014 और 2019 की तरह एक बार फिर 25 की 25 सीटें जीतने का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'मैं चांद तक सीढ़ियां बनाऊंगा', जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget