एक्सप्लोरर

मंत्री मदन दिलावर बोले, 'गहलोत सरकार के दौरान हुए घोटालों की करेंगे जांच, दोषियों को मिलेगी सजा'

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है. मंत्री मदन दिलावर कहा कि गहलोत सरकार के दौरान हुए घोटाले की जांच करवाई जाएगी.

PM Awas Scams In Rajasthan: राजस्थान के दूसरे बड़े जिले जोधपुर से 50 किलोमीटर दूर आगोलाई ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का एक मामला सामने आया है.  जरूरमंद आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत जो बेघर है या कच्चे मकान में रहते हैं. उन्हें पक्के घर बनाने के लिए एक लाख पचास हजार रुपये चार किस्तों में दिए जाते हैं. लेकिन जोधपुर जिले की आगोलाई पंचायत में इसका उल्टा ही हो रहा है. यहां पंचायत की मेहरबानी ऐसी की 2022 से अब तक ऐसे 253 आवास स्वीकृत हो चुके हैं. इनमें से 246 के लिए दूसरी व तीसरी किस्त भी जारी हो चुकी है.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया कि 253 स्वीकृत आवास में से 157 स्वीकृत आवास में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है. पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है. जहां सरपंच ग्राम सेवक और वार्ड पंचों ने अपने चाहेतो को लाभ देने के लिए गरीबों के पक्के आवास के लिए मिलने वाली पीएम आवास योजना की राशि ऐसे लोगों को दी है. जिनके पहले से तीन-तीन पक्के मकान है, प्रॉपर्टी डीलर कारोबारी को भी आवास मंजूर कर दिए गए हैं.

कलेक्टर की ओर से बनाई गई है टीम 
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री मदन दिलावर से एबीपी न्यूज़ ने आगोलाई में हुए पीएम आवास के भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह पूर्व की गहलोत सरकार के दौरान घोटाले हुए होंगे. इसकी जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी है. उस पर कार्रवाई की जाएगी. इस घोटाले को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर की ओर से टीम बनाई गई है. जो इस मामले की जांच कर रही है.

टीकमचंद पुत्र डूंगरराम दर्जी के पहले से पक्का घर बने हुए है. फिर भी उनके नाम से पीएम आवास आलोट हो गया है. पीएम आवास के निर्माण की जगह टीकमचंद ने दुकानों का निर्माण करवाया है. शिकायत का पता चलते ही दुकानों को आवास बनाने की कोशिश शुरू कर दी है.

सोने चांदी की ज्वेलरी का शोरूम चलने वाले भोमराज सोनी आगोलाई पंचायत समिति में वार्ड पंच है. पहले से इनके तीन पक्के मकान है. दो नए मकान बन रहे हैं. फिर भी नरपत राम सोनी व चाचा प्रेमराज सोनी को 2 पीएम आवास आलोट हो गए हैं. जिनकी जियो टैगिंग पीछे की तरफ जानवरों को रखने की जगह पर कर दी गई है.भोमाराम ने अपने चाचा व भाई के लिए तर्क दिया कि यह मकान हमारे माता जी का है. कभी भी यह अलग कर सकते हैं. तो हमारा अलग मकान होना चाहिए.

ग्राम सेवक अंगद मीणा ने बताया कि यह अर्बन क्षेत्र है. यहां पर जिसको भी पीएम आवास के तहत आवास आलोट हुए हैं. वह नियम अनुसार हुए हैं. अगर कुछ गलत हुआ है. तो उसकी जांच हो जाएगी. सरपंच पति का कहना है कि इस मामले की जानकारी सामने आई है अगर गड़बड़ी हुई है, तो जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में ई-मित्र संचालकों के लाइसेंस हो सकते हैं रद्द, क्या कहते हैं मंत्री अविनाश गहलोत?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget