एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल, आज देशभर के सवा लाख से अधिक MR रहे हड़ताल पर

Medical Representative Strike: MR अपनी 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर एक दिन की हड़ताल पर रहे. हड़ताल के तहत समस्त प्रकार के सेल्स प्रमोशन कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया.

दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटटिवज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज पूरे देश में सवा लाख से अधिक दवा व विक्रय प्रतिनिधि अपने 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. यूनियन के कोषाध्यक्ष अमित घाटिया ने बताया कि कोटा के समस्त दवा प्रतिनिधि भी हड़ताल पर रहे.  

प्रदेश अध्यक्ष राकेश गालव के नेतृत्व में कोटा के सेंकड़ो दवा प्रतिनिधियों ने यूनियन कार्यालय मारुति कॉलोनी नयापुरा से जिलाधीश कार्यालय तक एक विशाल वाहन रैली निकाली व जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया.

सरकारी अस्पताल में लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग  
कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर रैली एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जिसे प्रदेश अध्यक्ष राकेश गालव ने संबोधित किया. राकेश गालव ने बताया कि पूरे भारत के मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स अपनी 8 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर एक दिन की हड़ताल पर रहे. हड़ताल के तहत समस्त प्रकार के सेल्स प्रमोशन कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया. गालव ने केंद्र सरकार से सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को यथावत रखने,  बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाने, सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने तथा उनके काम के अधिकार को सुनिश्चित करने की भी मांग की.

जीएसटी हटाने की मांग
गालव ने केंद्र सरकार से दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतें कम करने और उनके ऊपर लागू जीएसटी को हटाए जाने की भी मांग दोहराई. गालव ने दवा कंपनी के नियोक्तायों से मोबाइल रिपोर्टिंग की आड़ मे निजता में बाधा नहीं डालने, डेटा गोपनीयता को सुरक्षित रखने व टार्गेट के नाम पर दवा प्रतिनिधियों का शोषण व उत्पीड़न रोकने को लेकर चेतावनी दी. सभा को कोटा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  के अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास ने संबोधित करते हुए दवा प्रतिनिधियों की हड़ताल का आईएमए की तरफ से पूर्ण समर्थन व्यक्त किया व चिकित्सकों, दवा प्रतिनिधियों, होलसेल व रिटेल दवा विक्रेताओं की व्यापक एकता पर जोर देते हुए एक व्यापक संगठित मंच बनाने का सुझाव दिया जिससे संघर्ष को और अधिक तेज किया जा सके. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Assembly: गहलोत, पायलट, डोटासरा सहित कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर विधानसभा में ली शपथ, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget