एक्सप्लोरर

International Center: जयपुर के लोगों को जल्द मिलने वाला है इंटरनेशनल सेंटर, जानें यहां क्या-क्या होगा?

जयपुर के लोगों की दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर जैसी सुविधा की प्रतीक्षा अब समाप्त होने वाली है. करीब 10 साल बाद राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर बनकर तैयार होने वाला है. जल्द ही उद्घाटन होने वाला है.

International Center :  जयपुर के लोगों को जल्द ही एक इंटरनेशनल सेंटर मिलने वाला है. इस सेंटर का वर्ष 2013 के अप्रैल में शिलान्यास किया गया था.लगभग 10 साल बाद अब इंटरनेशनल सेंटर बनकर तैयार होने जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र में निर्माणाधीन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (rajasthan international centre) का दौरा किया. सीएम गहलोत ने सेंटर पहुंचकर अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. गहलोत ने कहा कि इसे दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा. यहां पर कला-संस्कृति, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी व संचार सहित विभिन्न तरह की सरकारी व गैर सरकारी गतिविधियां हो सकेंगी. जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त रवि जैन और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सेंटर के कार्यों के बारे में बताया. 

130 करोड़ से बने सेंटर में होंगी ये सुविधाएं

130 करोड़ रुपये की लागत के सेंटर में सुविधाएं तैयार की जा रही है. यहां पर 700 व्यक्तियों की क्षमता का सभागार, 500 क्षमता का कन्वेंशन सेंटर, 170-170 बैठक क्षमता के दो मिनी सभागार, 500 क्षमता का एग्जीबिशन एरिया, 3 कॉन्फ्रेंस हॉल, ई-लाइब्रेरी, 3 लेक्चर हॉल, 2 रेस्टोरेंट, प्रशासनिक सेक्शन, डबल बेसमेंट पार्किंग की सुविधा मिलेगी. यहां एक गेस्ट हाउस भी बनेगा, जिसमें जिम की सुविधा भी होगी. सेंटर का आंतरिक निर्माण कार्य राजस्थान की स्थापत्य कला की तर्ज पर हो रहा है.

दीवारें जैसलमेरी पैटर्न की होंगी

 सभागार की दीवारें जैसलमेरी पैटर्न पर होंगी. कन्वेंशन हॉल एवं प्री-फंक्शनल एरिया में सिटी पैलेस जयपुर के आधार पर हॉल एवं हवामहल जयपुर स्टाइल में दीवारें दिखेंगी. मारवाड़ पैटर्न पर मिनी सभागार तैयार किया जा रहा है. जोधपुर के मंडोर उद्यान की पुरातन कला के मेहराब एवं स्मारक अनुरूप कॉन्फ्रेंस हॉल,अत्याधुनिक इंटीरियर पैटर्न वाला लेक्चर हॉल और रेस्टोरेंट तैयार हो रहा है.

ये भी पढ़ें : -Kota News : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का राजस्थान दौरा, कोटा में कोचिंग के छात्रों से करेंगी संवाद

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget