एक्सप्लोरर

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख, कहा- एक युग का हुआ अंत

प्रख्यात कथक नर्तक (Kathak Dancer) बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन हो गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने उनके निधन पर शोक जताया है. 

Birju Maharaj Passed Away: पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली कथक को विश्व पटल पर ले जाने वाले प्रख्यात कथक नर्तक (Kathak Dancer) बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन हो गया है. पद्म विभूषण बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार के बीच रात को अंतिम सांस ली. पंडित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके पोते स्वारांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है. 

सीएम गहलोत ने जताया दुख 
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि, 'महान कथक नर्तक, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के निधन पर गहरा दुख पहुंचा है. ये एक युग का अंत और अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनके परिवार, प्रशंसकों और छात्रों को शक्ति प्रदान करें. भगवान उसकी आत्मा को शांति दे.'

लखनऊ में हुआ था जन्म
मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था. लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्रा था. वो कथक डांसर के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे. बिरजू महाराज के पहले उनके पिता और गुरू अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी कथक के प्रसिद्ध नर्तक थे.

1983 में मिला पद्म विभूषण सम्मान
कथक नर्तक बिरजू महाराज को साल 1983 में भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया. पद्म सम्मान के अलावा बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है. बिरजू महाराज को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई थी. इसके अलावा साल 2012 में फिल्म विश्वरूपम में डांस कोरियोग्रोफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया. साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के मोहे रंग दे लाल गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया जा चुका है. बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण जैसे कई फिल्मी हस्तियों को कोरियोग्राफ किया था.

ये भी पढ़ें:

Alwar Case की जांच करेगी CBI, भाजपा नेता ने उठाए सवाल, कहा- संदिग्ध है सरकार की भूमिका  

Rajasthan School Closed: कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget