एक्सप्लोरर

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर राजस्थान के भाजपा नेता सतीश पूनिया ने जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति

प्रख्यात कथक नर्तक (Kathak Dancer) बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन हो गया है. राजस्थान में भाजपा (BJP) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने उनके निधन पर शोक जताया है. 

Birju Maharaj Passed Away: पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली कथक को विश्व पटल पर ले जाने वाले प्रख्यात कथक नर्तक (Kathak Dancer) बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन हो गया है. पद्म विभूषण बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार के बीच रात को अंतिम सांस ली. पंडित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके पोते स्वारांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. राजस्थान में भाजपा (BJP) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है. 

कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति
सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि ' कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ।।ॐ शांति।। #birjumaharaj.'

सीएम गहलोत ने जताया दुख 
सीएम अशोक गहलोत ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'महान कथक नर्तक, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के निधन पर गहरा दुख पहुंचा है. ये एक युग का अंत और अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनके परिवार, प्रशंसकों और छात्रों को शक्ति प्रदान करें. भगवान उसकी आत्मा को शांति दे.'

लखनऊ में हुआ था जन्म
मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था. लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्रा था. वो कथक डांसर के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे. बिरजू महाराज के पहले उनके पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी कथक के प्रसिद्ध नर्तक थे.

1983 में मिला पद्म विभूषण सम्मान
कथक नर्तक बिरजू महाराज को साल 1983 में भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया. पद्म सम्मान के अलावा बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है. बिरजू महाराज को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई थी. इसके अलावा साल 2012 में फिल्म विश्वरूपम में डांस कोरियोग्रोफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया. साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के मोहे रंग दे लाल गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया जा चुका है. बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण जैसे कई फिल्मी हस्तियों को कोरियोग्राफ किया था.

ये भी पढ़ें:

Alwar Case की जांच करेगी CBI, भाजपा नेता ने उठाए सवाल, कहा- संदिग्ध है सरकार की भूमिका  

Rajasthan School Closed: कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget