एक्सप्लोरर

Pali News: साली की शादी में डांस कर रहे जीजा की स्टेज पर अचानक मौत, सरकारी स्कूल में थे फिजिकल ट्रेनर

Pali News: मामला शुक्रवार रात का है, जब अब्दुल अपनी साली की शादी से एक दिन पहले संगीत के कार्यक्रम में डांस कर रहे थे और अचानक गिर पड़े. लोगों ने उनको उठाने की कोशिश की,लेकिन शरीर में हलचल नहीं दिखी.

Pali News: शादियों को सीज़न शुरू हो चुका है और शादी वाले घरों में खुशी का माहौल है. लेकिन, राजस्थान के पाली जिले में शादी की रात अचानक मातम में तब्दील हो गई. दरअसल, पाली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. अपनी साली की शादी में जीजा स्टेज पर डांस कर रहे थे, लेकिन नाचते हुए अचानक गिर पड़े. जब तक लोग समझ पाते क्या हुआ, उनकी मौत हो गई. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामला पाली के महात्मा गांधी कॉलोनी में शुक्रवार रात का है और घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है. बताया जा रहा है कि अब्दुल सलीम पठान नाम का युवक शादी के दौरान स्टेज पर डांस कर रहे थे कि तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना का लाइव वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: Kota News: पड़ोसी 8 महीने के बच्चे को लेकर हो रहे थे फरार, पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर कोटा से किया गिरफ्तार

शादी के घर में पसर गया मातम
अब्दुल सलीम पठान सरकारी स्कूल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) थे, जो अपनी साली की शादी एंजॉय कर रहे थे. अब्दुल घर वालों के साथ स्टेज पर झूमकर डांस कर रहे थे. आसपास खुशी का माहौल था और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं. रिश्तेदारों के साथ नाचते-नाचते अचानक अब्दुल गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में मातम पसर गया. 

पाली के राणावास स्टेशन (मारवाड़ जंक्शन) के रहने वाले 42 साल के अब्दुल सलीम पठान सरकारी स्कूल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ) थे. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल भैरूघाट पिंजारों का बास में आए हुए थे. शनिवार को उनकी साली की शादी थी और शुक्रवार को घर में महिला संगीत चल रहा था.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
उस दौरान अब्दुल सलीम रिश्तेदारों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे. डांस करते-करते अचानक स्टेज पर गिर गए. रिश्तेदारों ने उनको उठाने की कोशिश की, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद से युवाओं में हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने के केसेस ज्यादा बढ़ गए हैं. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget