एक्सप्लोरर

पहलगाम में धर्म पूछकर मारे जाने के सवाल पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- 'आप सोच सकते हैं कि...'

Pahalgam Terror Attack: अशोक गहलोत ने कहा कि पहलगाम हमले ने सबको झकझोर के रख दिया है. ये इतना घटिया काम किया है, मानवता पर कलंक है, जो आतंक मचाया है, पूरे देश में रिएक्शन होना स्वाभाविक है.

Kashmir Terror Attack: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पहलगाम में आतंकियों की ओर से धर्म पूछकर मारे जाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. धर्म पूछकर मारा गया तो आप समझ सकते हैं कि क्या उनकी सोच रही होगी, किस प्रकार की उनकी सोच है. जितनी निंदा करें, उतनी कम है. आप चाहे किसी धर्म या जाति की बात करें, जिस प्रकार से जघन्य हत्याकांड किया है, कोई भूल नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि इस हमले ने सबको झकझोर के रख दिया है. ये इतना घटिया काम किया है, मानवता पर कलंक है. कुछ आतंकवादियों ने जो आतंक मचाया है, पूरे देश में रिएक्शन होना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि उन परिवारों पर क्या गुजरी होगी, जिनके आंखों के सामने परिवार का मुखिया चला गया, कई लोग भर्ती भी हैं. इसकी तो घोर निंदा जितनी करें उतनी कम है."

हमारे पास शब्द नहीं हैं- अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा, "हमारे पास शब्द नहीं हैं, किन शब्दों में निंदा की जाए, शब्द ही कम पड़ जाते हैं, ऐसी स्थिति है. मेरा विश्वास है कि देश के जो हमारे फौजी हैं, आर्मी है, बीएसएफ है, उनमें दमखम है मुकाबला करने का, वो भविष्य में मुकाबला करेंगे और ये भी पता लगाएंगे कहां चूक हुई है. पूरे देश के अंदर ऐसा माहौल बन गया है और मैंने देखा है, जब कभी ऐसी स्थिति बनी है, उस वक्त तमाम जो दल हैं, राजनीतिक दल हैं या जो आम लोग हैं, एकजुट हो जाते हैं."

कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे विश्वास है कि इनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. आतंकवाद का मुकाबला करना मैं समझता हूं कि सबसे बड़ा चैलेंज हमारे सामने है, पूरा मुल्क सरकार के साथ में है. कोई राजनीति पार्टी हो, इसमें कोई राजनीति करने वाली बात ही नहीं है, अब सरकार क्या कदम उठाती है, उनके ऊपर है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget