एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गंदा पानी फेंकने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, एक प्लाट को लेकर चल रहा है झगड़ा

Kota News:मृतक के बेटे ने बताया कि उनका पड़ोसियों से प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है. हमने एक प्लाट लिया था, उसे हमारे पडौसी राम स्वरूप भी लेना चाहते थे, लेकिन ले नहीं पाए. इसी बात को लेकर रंजिश रखते थे.

Kota Crime News: छोटे-छोटे झगड़े भी अब लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बारां के छपाबड़ौद का सामने आया है. वहां छोटी सी बात पर बजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर दिया. इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. ये झगडा पड़ोसियों के बीच हुआ है.इसमें एक महिला ने गंदा पानी फेंका. इस पर पड़ोसियों को गुस्सा आ गया. विवाद बढा तो बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. 

एक प्लाट को लेकर दो परिवारों में है झगड़ा  
बारां जिले के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच आपसी लड़ाई झगड़े में 63 साल के एक बुजुर्ग प्रेमचंद की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर के बाहर गंदा पानी फेंकने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हुआ था.इसके बाद एक पक्ष ने डंडे से बुजुर्ग पर हमला कर दिया.घायल बुजुर्ग को बारां इलाज के लिए लाया गया.वहां से उसे कोटा रेफर किया गया. कोटा में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई.ये पूरा मामला एक प्लाट को लेकर चल रहा था. इसकी वजह से दोनों परिवार में मनमुटाव चल रहा था. बुजुर्ग को डंडा मारने पर उसे उपचार के लिए लेकर गए जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया. वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है. 

पीछे से रॉड और डंडे से हमला 

मृतक के बेटे गिर्राज ने बताया कि उनका पडौसियों से प्लाट को लेकर 6 साल से झगड़ा चल रहा है. हमने एक प्लाट लिया था जो हमारे पड़ोसी राम स्वरूप लेना चाहते थे, लेकिन वह प्लाट हमने ले लिया. इसी बात को लेकर रामस्वरूप का परिवार रंजिश रखता है.बीते 30 जून को मेरी बहन ने गंदा पानी फेंका. इसके बाद उन्होंने बेवजह ही झगडा शुरू कर दिया. मेरे पिताजी अंदर जाने लगे तो पवन व रामस्वरूप लोधा ने पीछे से लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद उन्हें बारां लेकर गए, वहां से कोटा रेफर कर दिया गया था. उनकी आज मौत हो गई. पुलिस हेड कांस्टेबल महेन्द्र ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: दीया कुमारी और सुखबीर जौनापुरिया नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दोनों बोले- 'पार्टी के लिए करेंगे काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget