एक्सप्लोरर

JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा की टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी में हुआ बदलाव, नंबर वन पर पोजीशन पर रहेगा केवल एक स्टूडेंट, ऐसे होगा चुनाव

JEE Tie Breaking Policy: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी में बदलाव किया है. अब पहला स्थान केवल एक कैंडिडेट को मिलेगा, जबकि पिछले साल ये संख्या 18 थी.

NTA Revised JEE Main 2022 Tie Breaking Policy: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main) के दोनों सेशन के आधार पर आल इंडिया रैंक व सेशन-2 का एनटीए स्कोर 6 अगस्त यानी आज जारी हो सकता है. इसके साथ ही जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced 2022) की पात्रता भी जारी कर दी जाएगी. इस साल रिजल्ट में आल इंडिया रैंक पर एक ही स्टूडेंट रहेगा. पिछले साल के परिणाम को देखते हुए जब ऑल इंडिया रैंक वन पर 18 स्टूडेंट थे, एनटीए (NTA) ने टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी (NTA Tie Breaking Policy) में बदलाव किया है. एनटीए ने अब ऐसे नियम बनाए हैं जिनके आधार पर नंबर वन पोजीशन पर एक ही स्टूडेंट आएगा.

जून अटेम्प्ट में कुछ स्टूडेंट्स के 300 में से 300 अंक -

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन जून अटेम्प्ट में कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिनके 300 में से 300 अंक के परफेक्ट स्कोर आ रहे हैं. ऐसे ही जुलाई सेशन में भी कुछ विद्यार्थी ऐसे हो सकते हैं, जिनके 300 में से 300 अंक हों. इन विद्यार्थियों की आल इंडिया रैंक निकालने के लिए सबसे अंतिम मापदण्ड के रूप में उम्र और जेईई-मेन आवेदन क्रमांक का सहारा लिया जाएगा.

ऐसे तय होगी रैंक -

जिन स्टूडेंट्स के 300 अंक आने के साथ-साथ 100 पर्सेन्टाइल भी हैं, उनकी शीर्ष ऑल इंडिया रैंक उम्र और जेईई-मेन आवेदन क्रमांक के आधार पर जारी की जाएगी. ऐसे में यह संभावना बिल्कुल कम हो जाती है कि दो छात्रों की आयु के साथ आवेदन क्रमांक भी समान हो.

ये हैं नए नियम -

इस साल पहली बार विद्यार्थियों के हायर एनटीए स्कोर में टाई लगने पर रैंक के निर्धारण के लिए 9 मापदण्ड निर्धारित किए गए हैं. इसमें अगर दो विद्यार्थियों के टोटल एनटीए स्कोर समान आते हैं तो ऑल इंडिया रैंक निर्धारण में सबसे पहले मैथेमेटिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा. यह समान होने पर फिजिक्स, इसके बाद कैमेस्ट्री का एनटीए स्कोर, फिर सही और गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात देखा जाएगा.

ऐसे में सही-गलत उत्तरों का अनुपात देखा जाएगा -  

इस स्थिति में टाई लगने पर विषयवार मैथेमेटिक्स के सही व गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात, यहां भी टाइ लगने पर फिजिक्स के सही और गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात, उसमें टाई लगने पर केमेस्ट्री के सही एवं गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात देखा जाएगा.

इसके बाद लागू होगा ये नियम -

ऊपर दिए गए सभी मापदण्डों में भी टाई लगने की स्थिति में जिस विद्यार्थी की आयु ज्यादा होगी, उसे आल इंडिया रैंक में प्राथमिकता दी जाएगी. आयु के मापदण्ड के स्तर पर ही भी यदि टाई की स्थिति बनती है आवेदन क्रमांक के एसेंडिग ऑर्डर को प्राथमिकता दी जाएगी. यानी जिसने पहले आवेदन किया था उसे प्राथमिकता मिलेगी.

जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से -

इस वर्ष आईआईटी बॉम्बे द्वारा 28 अगस्त को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. जेईई-मेन के आधार पर चुने हुए शीर्ष ढाई लाख विद्यार्थी एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए जाएंगे. ये विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड वेबसाइट पर इस परीक्षा के लिए 7 से 11 अगस्त के मध्य आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Punjab Government Job: पंजाब में स्नातक पास के लिए नौकरियां, आवेदन के लिए बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई

BPSC Head Master Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया हेड मास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 6421 पदों पर होनी है नियुक्ति 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget