एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी, अब तक इन प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Lok Sabha Election: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक बाड़मेर लोकसभा सीट पर दो प्रत्याशियों ने पांच नामांकन प्रस्तुत किए हैं. दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है.

Rajasthan Lok Sabha Second Phase Election: राजस्थान में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार (28 मार्च) से चल रही है. अब तक 10 प्रत्याशियों ने 20 नामांकन पेश किए हैं. पांच लोकसभा सीटों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है.

26 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक दो प्रत्याशियों ने पांच नामांकन प्रस्तुत किए हैं. उदयपुर और अजमेर में एक-एक प्रत्याशी ने चार-चार नामांकन भरे हैं.

दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

भीलवाड़ा में अब तक दो प्रत्याशी दो नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं. जालौर, चित्तौड़गढ़ और कोटा में एक-एक प्रत्याशी ने एक-एक नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को अजमेर से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से बहुजन समाज पार्टी के नीरू राम कापड़ी और भीलवाड़ा से बहुजन मुक्ति पार्टी के मोतीलाल सिंघानिया ने नामांकन पत्र दाखिल किए.

उन्होंने बताया कि बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी हरपाल सिंह राजपुरोहित, जालौर से बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र के. चौधरी, उदयपुर से बीजेपी प्रत्याशी मन्ना लाल रावत, चित्तौड़गढ़ से पहचान पीपुल्स पार्टी के मोहम्मद वाहिद खान, भीलवाड़ा से राइट टू रिकॉल पार्टी के पवन कुमार शर्मा एवं कोटा से राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी तरूण गोचर भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं.

26 अप्रैल को 13 सीटों पर होंगे मतदान

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. मतों की गिनती चार जून को करायी जायेगी. 

बाड़मेर हॉट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget