एक्सप्लोरर

बॉलीवुड एकट्रेस निम्रत कौर के पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 30 साल पहले हुए थे शहीद

Sri Ganganagar News: शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा श्रीगंगानगर में एक चौराहे पर लगाई गई है, जिसे मेजर भूपेंद्र सिंह चौक नाम दिया गया है. इस मौके पर भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Rajasthan News: बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर के पिता शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह के 72वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार (25 अक्टूबर) राजस्थान के श्रीगंगानगर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का निर्माण भारतीय सेना की ओर से करवाया गया है. इस दौरान उनकी बेटी अभिनेत्री निम्रत कौर, उनकी बहन रुबीना और पत्नी अविनाश कौर उपस्थित रहीं. 

शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह साल 1994 में जम्मू-कश्मीर के वैरीनाग में पद स्थापित थे. उन्हें पहलगाम रोड पर पुलों के निर्माण का कार्य सौंपा गया था. इस दौरान जनवरी 1994 में एक आतंकी संगठन ने उनका अपहरण कर लिया और वे शहीद हो गए थे. 

शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा श्रीगंगानगर के मध्य क्षेत्र में एक सार्वजनिक चौराहे पर बनाया गया है, जिसे अब मेजर भूपेंद्र सिंह चौक नाम दिया गया है. इस मौके पर भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों और आस-पास के गांवों के लोगों के साथ-साथ कार्रवाई में मारे गए 12 अन्य सैनिकों के परिवार भी मौजूद थे. 

शहीद सैनिकों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए- निम्रत
इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने शहीद सैनिकों के परिवारों को भारतीय सेना से काफी सहारा मिलता है. निम्रत ने बताया, श्रीगंगानगर उनके पिता की जन्मस्थली है. ऐसे में उनके पिता को मिला यह सम्मान उनके लिए और भी खास है. उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा के माध्यम से उनके पिता की यादें सदैव जीवित रहेंगी. अब वे श्रीगंगानगर आने का सिलसिला शुरू करेंगी. निम्रत ने कहा कि शहीद सैनिकों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए.

अभिनेत्री निम्रत ने बताया कि उनके पिता मेहनती थे और किसान परिवार से होने के नाते खेती भी करते थे. खुद परिश्रम कर पढ़ाई की और फौज में भर्ती हुए. शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह की पत्नी अविनाश कौर ने कहा कि जब वे शहीद हुए, तब निम्रत मात्र 11 साल की थी, लेकिन सेना ने उनके परिवार का पूरा ख्याल रखा. समय के साथ वे अपने माता-पिता के पास नोएडा चली गई और जीवन को फिर से सहेजने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: विलुप्ति की कगार पर पहुंचे बस्टर्ड पक्षी को विज्ञान का वरदान, कृत्रिम गर्भाधान से चूजे का जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget