एक्सप्लोरर

Jalore News: नवविवाहित दलित दंपति को पुजारी ने मंदिर में जाने से रोका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के जालौर में एक नवविवाहित दलित जोड़े को शिव मंदिर में एंट्री देने से पुजारी ने इनकार कर दिया. उसने कहा कि बाहर से ही धोक लगाओ. तुम्हारे नारियल बाहर से चढ़ेंगे.

Rajasthan News: आजादी के 70 साल बाद भी छुआछूत के मामले सामने आ रहे हैं देश आजादी के अमृत उत्सव मना रहा है वहीं राजस्थान के जालौर से छुआछूत को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं एक नवविवाहित दलित जोड़े को शिव मंदिर में एंट्री देने से पुजारी ने इनकार कर दिया. उसने कहा कि बाहर से ही धोक लगाओ. तुम्हारे नारियल बाहर से चढ़ेंगे. इसको लेकर पुजारी और दूल्हे के बीच बहस हुई. दूल्हे का आरोप है कि उसे मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया. साथ आए युवकों ने इसका विरोध भी किया. इस दौरान गाली-गलौज भी हुई. पीड़ितों ने शनिवार को जालौर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला जालोर के भाद्राजून स्थित नीलकंठ गांव का है. 

एससी-एसटी एकट के तहत किया गया है मामला दर्ज
21 अप्रैल को आहोर के साढ़ण गांव से दूल्हे कुकाराम की बारात नीलकंठ गांव आई थी. गुरुवार को फेरों के बाद शुक्रवार को विदाई होनी थी. परंपरा के अनुसार विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में धोक लगा और नारियल चढ़ा कर रवाना होना था. दुल्हन की मौसी के लड़के ने बताया कि हम लोग मंदिर में नारियल चढ़ा रहे थे. इसी दौरान पुजारी वेला भारती ने उन्हें अंदर जाने को लेकर टोक दिया. इसके बाद पुजारी ने मंदिर में नारियल चढ़ाने से भी रोक दिया. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया. शनिवार को यह मामला ताराराम एसपी के पास पहुंचा जहां पुजारी के खिलाफ शिकायत किया गया. इसके बाद भाद्राजून थाने में पुजारी वेला भारती के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. शनिवार दोपहर डिप्टी हिम्मत चारण मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

Rajasthan News: बीजेपी में गुटबाजी खुलकर आई सामने, किरोड़ी लाल मीणा ने वसुंधरा राजे पर जमकर साधा निशाना

घटना का विडियो आया सामने
इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक युवक पुजारी से उलझते हुए नजर आ रहा है. पुजारी ने जब बाहर से ही पूजा करने और नारियल चढ़ाने का कहा तो दंपती के साथ आया एक युवक भड़क गया. वीडियो में पुजारी मंदिर के बाहर पूजा करने की बात कर रहे हैं, इस दौरान एक युवक यह भी कहता है कि यह गांव का फैसला है. तुम लोग पुजारी से क्यों उलझ रहे हो.

यह भी पढ़ें-

Alwar: रिश्वत लेते पकड़े गए कलेक्टर जेल भेजे गए, घर की तलाशी के दौरान मिले कागजों की हो रही जांच

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget