एक्सप्लोरर

Nepal Violence: राजस्थान की MLA ऋतु बनावत नेपाल बॉर्डर पर फंसी, कहा- 'हम सुरक्षित वापस आएंगे'

Rajasthan News: राजस्थान की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान चीन-नेपाल बॉर्डर के पुरांग क्षेत्र में विद्रोह के चलते फंस गई हैं. उन्होंने सरकार से सकुशल वापसी की अपील की.

राजस्थान के भरतपुर के बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल बॉर्डर पर फंस गई हैं, जिनका वीडियो आया है. विधायक ने कहा है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अपने पति ऋषि बंसल के साथ गई थीं, जहां चीन-नेपाल बॉर्डर पर वह फंसी हुई हैं.

विधायक ऋतु बनावत 3 सितंबर से 11 सितंबर तक कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं, लेकिन यात्रा के अंतिम चरण में चीन-नेपाल बॉर्डर पर स्थित पुरांग क्षेत्र में वह फंस गई हैं. फिलहाल नेपाल में हो रहे विद्रोह के चलते यात्रा दल को रोक दिया गया है. हालांकि वह सुरक्षित हैं और प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं.

नेपाल बॉर्डर पर फंसी विधायक ने सरकार से किया संपर्क 

विधायक ऋतु ने कहा है कि आज हमारी यात्रा पूरी हो गई है और यहां से हमें नेपाल बॉर्डर में प्रवेश करना था और वहां से नेपालगंज पहुंचकर लखनऊ जाना था. लेकिन नेपाल के हालात को देखते हुए हमें यहां रोका गया है. मेरे अलावा मेरे सभी साथियों को लग रहा है कि हम कैसे अपने घर पहुंचे.

उन्होंने कहा कि मेरी लगातार भारत सरकार और राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात हो रही है. सरकार ने कहा है कि हम आपकी सकुशल वापसी के प्रयास कर रहे हैं. काठमांडू एंबेसी से भी फोन पर आश्वासन दिया गया है कि इंडियन एयरलाइंस यहां उतरेगी, जहां से हम आपको रवाना करेंगे.

काठमांडू एयरपोर्ट को बंद

बता दें, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया और इंडिगो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेंगी. मंत्री ने यह भी कहा कि विमानन कंपनियों को अपने किराये उचित स्तर पर रखने की सलाह दी गई है.

नेपाल में हुए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल काठमांडू एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. यहां से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स भी अगले आदेश तक कैंसिल हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget