एक्सप्लोरर

NEET UG 2023: ओसीआई कैटेगरी के छात्रों की पात्रता में बदलाव, अब ऐसे मिलेगा एडमिशन, नोटिफिकेशन जारी

NEET UG 2023: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया किओसीआई कैटेगरी में छात्र अब मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी में नीट-यूजी, 2023 की मेरिट-सूची के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे.

NEET UG 2023: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी, 2023 में ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया-ओसीआई कैटेगरी के छात्रों की पात्रता-शर्तों में संशोधन किया गया है. इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर को नोटिफिकेशन जारी किया है. पात्रता शर्तों में बदलाव सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 3-फरवरी को जारी दिशानिदेर्शों के तहत किया गया है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कैटेगरी में छात्र अब मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में नीट-यूजी,2023 की मेरिट-सूची के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे. ओसीआई-कैटेगरी के छात्रों पर भी अब गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से समय-समय पर जारी किए जाने वाले पॉलिसी नियम लागू होंगे. नए नियम इन मंत्रालयों के अधीन कार्यरत विभिन्न एजेंसियों की मदद से लागू किए जाएंगे.

ओसीआई कैटेगरी के छात्रों को बड़ी राहत

देव शर्मा ने बताया कि नीट-यूजी, 2023 के पूर्व में जारी इनफॉरमेशन-ब्रोशर क्लॉज 5.2.2 के अनुसार ओसीआई-कैटेगरी के छात्रों को विदेशी माना जाता था और उनको एनआरआई सीटों पर ही दाखिला दिया जाता था. किसी भी कैटेगरी की इंडियन नेशनल सीट्स पर ओसीआई-कैटेगरी के छात्र प्रवेश के पात्र नहीं थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ओसीआई कैटेगरी के छात्रों को नियमानुसार इंडियन नेशनल सीट्स पर प्रवेश का पात्र घोषित किया गया है और इनफॉरमेशन बुलेटिन के इस भाग का संशोधन भी जारी कर दिया गया है.

पिछले वर्षों में ओसीआई-कैटेगरी के छात्रों की संख्या एक-हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी. देव शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद किए गए पात्रता-संशोधन से भारतीय मेडिकल संस्थानों में ओसीआई-कैटेगरी के छात्रों की संख्या बढ़ेगी. वर्तमान में पिछले कई वर्षों से ओसीआई-कैटेगरी के छात्रों की संख्या एक-हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.

ओसीआई-कैटेगरी के छात्रों की संख्या
2019 : 675
2020 : 732
2021 : 564
2022 : 647

Mahavir Jayanti 2023: महावीर जयंती मेला पर कोटा में बढ़ा एक और ट्रेन का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानिए शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget