एक्सप्लोरर

Onion Price: प्याज के बढ़ते दामों के बीच सरकार ने दी राहत, जयपुर में 10 जगहों पर आधे दाम में हो रही बिक्री

Onion Prices Update: जयपुर शहर के अलग-अलग 10 स्थानों पर सस्ते दामों में प्याज की बिक्री की जा रही है. यहां 60 से 70 रुपये प्रति किलो में मिलने वाले प्याज की बिक्री 35 रुपये किलो में की जा रही है.

Rajasthan Onion Price: त्योहारी सीजन और राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान प्याज की बढ़ती कीमतें लोगों के आखों से आंसू निकाल रहे हैं. साथ ही महंगे प्याज ने सरकार को भी परेशान कर दिया है. ऐसे में केंद्र सरकार ने आमजन को सस्ता प्याज मुहैया करवाने के लिए पहल की है. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) की ओर से राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 जगहों पर मोबाइल वैन के जरिए लोगों को सस्ते दामों में प्याज बेची जा रही है.

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने बुधवार (25 सितंबर) को प्याज की 10 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जयपुर में 60 से 70 रुपये प्रति किलो में मिलने वाले प्याज की बिक्री सिर्फ 35 रुपये किलो में की जा रही है. एनसीसीएफ के जयपुर शाखा प्रबंधक ए. संदीप ने बताया, जयपुर के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग दिन मोबाइल वैन के जरिए कम कीमत में प्याज की बिक्री की जाएगी.

आज कितने बजे तक मिलेगी प्याज?
उन्होंने कहा, "बुधवार को पहले दिन शाम चार बजे से सस्ते दामों में प्याज बेचने का काम शुरू किया गया. वहीं आज गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मोबाइल वैन के जरिए प्याज बेचे जाएंगे. हर वैन में करीब 15 क्विंटल प्याज होंगे. अगर शाम से पहले प्याज खत्म हो जाती है, तो वैन दोबारा गोदाम जाएगी और 15 क्विंटल प्याज लेकर फिर उसी स्थान पर खड़ी होगी."

एनसीसीएफ के ब्रांच मैनेजर ए. संदीप ने बताया, "जब तक प्याज की कीमत काबू में नहीं आ जाती तब तक रियायती दर पर प्याज की बिक्री जारी रहेगी. जरूरत होने पर टमाटर की रियायती दर पर बिक्री को लेकर सरकार फैसला ले सकती है." उन्होंने कहा, "श्रीगंगानगर, अलवर और सीकर सहित अन्य जगहों पर भी रियायती दर पर प्याज की बिक्री की जाएगी. रिटेल के साथ ही होलसेल में भी कम कीमत पर प्याज की बिक्री की जाएगी, ताकि कीमतों को कम किया जा सके."

बता दें सरकारी डेटा के मुताबिक 22 सितंबर को दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 55 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 38 रुपये प्रति किलो थी. हालांकि, कई जगहों पर प्याज की रिटेल मार्केट में 70 रुपये प्रति किलो भी प्याज बिक रही है. मुंबई में 58 रुपये और चेन्नई में 60 रुपये प्रति किलो तक कीमतें पहुंच चुकी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कैसी चल रही सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी? जानें निर्वाचन विभाग का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget