एक्सप्लोरर

जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर जा रही बस नागौर में पलटी, हादसे में 3 की दर्दनाक मौत

Nagaur Bus Accident: राजस्थान के नागौर में बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार छात्रों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना के दौरान बस में करीब 20 छात्र सवार थे.

Bus Accident In Nagaur: राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. जोधपुर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों को ले जा रही एक स्लीपर बस मंगलवार (11 मार्च) को सुबह नागौर में पलट गई. ये बस चंडीगढ़ से खेल उत्सव में भाग लेने के बाद छात्रों को वापस लेकर आ रही थी. इस हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

नागौर के सुरपालिया पुलिस स्टेशन के SHO सिया राम ने बताया कि ट्रक से टक्कर होने की यह दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे देह गांव के पास हुई. सिया राम ने बताया, "दुर्घटना के बाद बस पलट गई, जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई."

बस में सवार थे 20 छात्र

उन्होंने बताया, "गंभीर रूप से घायल हुए चार छात्रों को जोधपुर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया और सरकारी बस में जोधपुर भेज दिया गया. जो बस दुर्घटना का शिकार हुई उसमें करीब 20 छात्र सवार थे." ये सभी छात्र कथित तौर पर राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (आरजीएनयूएल), पंजाब के चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव से लौट रहे थे, जो 7-10 मार्च तक आयोजित किया गया था.

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जताया शोक

एसएचओ ने बताया कि एनएलयू, जोधपुर के अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए. दुर्घटना के बाद राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "नागौर में जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों की बस पलटने और एक और भीषण सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर हृदय विदारक है."

उन्होंने आगे कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. ओम शांति!"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget