एक्सप्लोरर

जोधपुर में गैंगवार, कार में बैठे वकील के बेटे को मारी गोली, हमले का बदला लेने के लिए वारदात

Jodhpur Firing: जोधपुर में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया. दो बदमाशों ने कार में बैठे वकील के बेटे पर फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

Rajasthan Firing: जोधपुर ईस्ट में रात को गोलीबारी से हड़कंप मच गया. गोली कार में बैठे युवक के कंधे पर लगी. घायल युवक को एम्स अस्पताल ले जाया गया. फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना महामंदिर क्षेत्र स्थित हनुमंत गार्डन की है. दो बदमाशों ने कार में सवार दिगंबर सिंह नामक युवक पर फायरिंग कर दी. घायल दिगंबर सिंह पोकरण निवासी अधिवक्ता का पुत्र बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक हमले का बदला लेने की बात सामने आ रही है.

गैंगवार में घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है. साल 2024 के अगस्त महीने में जेठू सिंह गड़ा नामक छात्र नेता की तीन युवकों ने पिटाई की थी. हॉस्टल के 9 नम्बर हॉल में घटना को अंजाम दिया गया था. छात्र नेता की लोहे के सरिए और पाइप से बेजा पिटाई की गई थी. जेठू सिंह जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गया. तीनों युवकों ने करीब 20 मिनट तक जेठू सिंह की पिटाई की. मारपीट में जेठू सिंह लहूलूहान हो गया.

गोलीबारी के बाद फरार हुए बदमाश

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जेठू सिंह ने जीवित रहने पर बदला लेने की चेतावनी दी थी. बताया जा रहा है कि जेठू सिंह और ओम सिंह मुंजासर दोनों साथ रहते थे. किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी. एक दिन अचानक ओम सिंह मुंजासर ने साथियों के साथ जेठू सिंह पर धावा बोल दिया. घटना के बाद रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जेठू सिंह ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया.

निशाने पर आया कार में बैठा युवक

छात्रों के दो गुटों में गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी थी. गोलीबारी की घटना जेठू सिंह के पीछे हुई है. अभी जेठू सिंह दुबई घूमने गया हुआ है. आने के बाद गैंगवार तय माना जा रहा है. गौरतलब है कि जेठू सिंह के मुकदमा से इंकार करने पर पुलिस ने एक्शन लिया था. वायरल वीडियो के आधार पर तीनों हमलावरों को पुलिस ने जेल पहुंचाया था. एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है. दिगम्बर सिंह कुछ समय पहले जमानत पर बाहर आया है. 

ये भी पढ़ें- जयपुर के स्कूल ने होली के रंगों पर लगाया बैन, राजस्थान के शिक्षा मंत्री भड़के, 'हम इसके...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget