एक्सप्लोरर

जोधपुर AIIMS में MBBS की पढ़ाई कर रहा था 'मुन्ना भाई', रिश्तेदार ने ही खोली पोल, ऐसे हुआ खुलासा

Jodhpur News: जोधपुर एम्स में, सचिन गोरा नामक एक छात्र ने 2020 में अपने रिश्तेदार अजीत गोरा को फर्जी अभ्यर्थी बनाकर नीट परीक्षा पास की और एम्स में दाखिला लिया.

Jodhpur AIIMS: जोधपुर एम्स में एक मुन्ना भाई एमबीबीएस कर रहा था. उसने साल 2020 में नीट परीक्षा में न केवल अपने रिश्तेदारी में भाई को फर्जी अभ्यार्थी बनाकर नीट की परीक्षा पास की बल्कि उसका चयन एम्स जोधपुर में एमबीबीएस के लिए हो गया.

जयपुर के चौमू थाने में उसके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज होने के बाद जोधपुर पुलिस ने आरोपी मुन्ना भाई को एम्स अस्पताल से दस्तियाब किया है. अब आरोपी को जयपुर पुलिस अपने साथ चौमू थाने ले जाकर पूछताछ करेगी.

रिश्तेदार ने खोली पोल
15 दिन पहले आरोपी एक रिश्तेदार ने जयपुर के चौमूं थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर इस पूरे फर्जीवाड़े की पोल खोल दी. बताया जा रहा है कि  जोधपुर पुलिस की मदद से 4 जून की देर रात एम्स के 6 नम्बर छात्रावास में पुलिस ने दबिश देकर इस मुन्ना भाई को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि जब पुलिस छात्रावास में पहुंची तो एम्स मेडिकोज ने काफी विरोध व हंगामा किया. आवेदन पत्र में फोटो रिश्तेदार की लगाई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी आरोपी सचिन गोरा ने नीट-2020 के आवेदन करते समय आवेदन पत्र में नाम व पता तो स्वयं का भरा, लेकिन फोटो रिश्तेदार अजीत गोरा का चस्पा कर दिया. इसी कारण जब परीक्षा हुई तो यह डम्मी अभ्यर्थी अजीत गोरा पकड़ा नहीं जा सका.

आज जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो मेडिकल छात्रों ने भारी विरोध व हंगामा किया. जिसके बाद शास्त्रीनगर और भगत की कोठी थाने से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया. इस दौरान एम्स के प्रशासनिक अधिकारी भी कॉलेज हॉस्टल पहुंच गए.  पुलिस व एम्स अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद एम्स प्रशासन ने समझाइश की उसके बाद हंगामा खत्म हुआ व आरोपी को दस्तयाब किया गया. 

एम्स के 6 नम्बर छात्रावास में रहता है
जानकारी के अनुसार जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र निवासी सचिन गोरा व रिश्तेदार अजीत गोरा के खिलाफ करीब 15 दिन पहले उन्ही के एक रिश्तेदार ने ही मुकदमा दर्ज करवाया. मुदकमा दर्ज करवाने वाले परिवादी जो कि आरोपी सचिन गोरा का रिश्तेदार ही है उसका आरोप है कि सचिन गोरा ने नीट-2020 परीक्षा पास की थी, लेकिन उस परीक्षा में सचिन की जगह अजीत गोरा ने डम्मी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी.

जब परीक्षा का परिणाम आया तब सचिन गोरा उस नीट परीक्षा में उतीर्ण हुआ था. जिसके बाद उसे एम्स जोधपुर में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त हो गया था. आरोपी अभी भी वहीं से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और एम्स के 6 नम्बर छात्रावास में रहता है. प्रारंभिक जांच में आरोप साबित होने पर जयपुर पुलिस ने जोधपुर पुलिस की मदद से आरोपी को दस्तयाब किया है.

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि जयपुर के चौमू  सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चौहान ने जोधपुर पुलिस को एक मांग मांग पत्र भेजा. जिसमे प्रकरण संख्या  118/25 में आरोपी सचिन गोरा को दस्तियाब करने के लिए यह मांग पत्र भेजा था.  जिस पर कार्रवाई करते हुए जोधपुर पुलिस ने आरोपी को एम्स के हॉस्टल नम्बर से 6 से दस्तयाब कर जयपुर पुलिस को सूचित किया जिसके बाद जयपुर पुलिस जोधपुर के लिए रात करीब एक बजे रवाना हुई है. जो आरोपी को अपने साथ जयपुर ले जाकर आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी.

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने की कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग, कहा- 'इस्लाम धर्म में जानवरों...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget