एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: ऐसी विधानसभा सीट जहां कांग्रेस को हराना बीजेपी के लिए हुआ मुश्किल! आंकड़े दे रहे गवाही

Rajasthan Elections 2023: भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है. कामां विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 42 हजार मतदाता हैं.

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है .  कामां विधानसभा सीट मेवात क्षेत्र से जुड़ी हुई है. कामां विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख 42 हजार मतदाता है. यहां पर लगातार 10 साल तक विधायक बनने का अवसर दो प्रत्याशियों को मिला है. वर्ष 1962 में कामां विधानसभा की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मजलिस खान जीतकर विधायक बने थे. उसके बाद 1967 ने हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी मजलिस खान ने जीत दर्ज की और लगातार 10 वर्ष विधायक रहे. 

उसके बाद वर्ष 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में कामां विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तैयब हुसैन ने जीत दर्ज की और 1998 में फिर कांग्रेस पार्टी ने तैयब हुसैन को ही कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया. 1998 के विधानसभा के चुनाव में चौधरी तैयब हुसैन ने जीतकर लगातार 10 वर्ष विधायक रहे थे. अन्य विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं ने लगातार दूसरी बार किसी को विधायक बनने का मौका नहीं दिया . 

ऐसा रहा अब तक का सियासी इतिहास
कामां विधानसभा सीट पर वर्ष 1972 के चुनाव में भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी मनोहर लाल ने जीत दर्ज की थी. साल 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जहूर खान ने जीत दर्ज की थी. वहीं साल 1980 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के ही चाउ खान ने जीत का परचम लहराया था. जबकि वर्ष 1985 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के शमशुल हसन ने जीत हासिल की थी. वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन सिंघल को जीत मिली थी, लेकिन वर्ष 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चौधरी तैयब हुसैन ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद वर्ष 1998 के चुनाव में कामां विधानसभा सीट पर फिर मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी के चौधरी तैयब हुसैन को जिताया था.
 
वहीं साल 2003 के चुनाव में कामां विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मदन मोहन सिंघल जीत कर विधानसभा में पहुंचे . वर्ष 2008 के चुनाव में कामां विधानसभा सीट पर चौधरी तैयब हुसैन की बेटी जाहिदा खान ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. वर्ष 2013 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कुंवर नटवर सिंह के बेटे कुंवर जगत सिंह ने कामां विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. 

2018 में जाहिदा खान को मिली जीत
इसके अलावा साल 2018 के विधानसभा के चुनाव में फिर जाहिदा खान विधानसभा का चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचीं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाहिदा खान को शिक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी. राज्यमंत्री जाहिदा खान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जवाहर सिंह बेड़म को 39 हजार 621 मतों से हराया था. जाहिदा खान को 1 लाख 10 हजार 789 वोट मिले थे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जवाहर सिंह बेड़म को 71 हजार 168 वोट मिले थे . 

इतने हैं मतदाता
भरतपुर जिले की कामां विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख 42 हजार मतदाता हैं, जो विधायक को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं. इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. दोनों ही प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई हैं. और मतदाता को रिझाने का प्रयास कर रही हैं. इस बार के परिणाम कैसे होंगे यह देखने वाली बात होगी. मतदाता किसे चुनकर विधानसभा भेजेंगे यह मतदाताओं के हाथ में है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: सांगोद में कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस को मिली जीत, जानें कैसा है इस सीट का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget