एक्सप्लोरर

राजस्थान में मेहरबान हुआ मानसून, 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्टे

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने 12 से 14 जुलाई तक कोटा, उदयपुर, अजमेर संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 13 से 15 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभागों में ऐसी ही स्थिति होगी.

राजस्थान में मानसून मेहरबान होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, सीकर, भरतपुर, अजमेर, पाली और उदयपुर सहित 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश और हरियाणा क्षेत्र में बने दो अलग-अलग वेदर सिस्टम राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं. वहीं, मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में सूरतगढ़ और सीकर से होकर गुजर रही है, जिससे वर्षा गतिविधियों में तेजी आई है.

इन संभाग में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 12 से 14 जुलाई तक कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि 13 से 15 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभागों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. विभिन्न हिस्सों में 16 और 17 जुलाई को भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. शनिवार सुबह 5:30 बजे तक जयपुर में रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं. वहीं, सीकर के पलसाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

'पेड़ों के नीचे न लें शरण'
बारिश के कारण 'बनियों की ढाणी' जाने वाला रास्ता जलमग्न हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतें. अधिकारियों ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्लग से हटाने की सलाह दी है. जब तक मौसम पूरी तरह शांत न हो जाए, तब तक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है.

जलाश्यों में बढ़ा जलस्तर
लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के कई जलाशयों में जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है. उदयपुर से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित टीड़ी बांध में पानी का अच्छा प्रवाह दर्ज किया गया है और इसका जलस्तर 10 फीट 8 इंच तक पहुंच गया है.

उदयपुर की फतेहसागर झील में अब 13 फीट की पूर्ण क्षमता में से 7.51 फीट पानी भर चुका है, जो पिछोला झील से हो रहे प्रवाह से पोषित हो रही है. पिछोला झील का जलस्तर फिलहाल 9.15 फीट दर्ज किया गया है. टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में शनिवार सुबह तक जलस्तर में 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget