एक्सप्लोरर

जोधपुर-नागौर के बीच फोर लोन परियोजना को मंजूरी, क्या बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत?

Rajasthan News: 787.33 करोड़ की लागत से 87.63 किलोमीटर लंबी सड़क को फोर लेन में अपग्रेड किया जाएगा. केंद्र सरकार ने नागौर-जोधपुर के बीच महत्वकांक्षी सड़क परियोजना को स्वीकृति दी.

Rajasthan News: जोधपुर और नागौर के बीच सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक परियोजना को मंजूरी दी है. परियोजना के तहत 87.63 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया. बता दें कि महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 787.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है.

सड़क के साथ-साथ 6.55 किलोमीटर लंबा बाईपास भी प्रस्तावित किया गया है. बाईपास बावड़ी शहर समेत पूरे मार्ग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. अपग्रेड के बाद सड़क का चौड़ीकरण और नवीनीकरण यातायात की गति को बढ़ाएगा और दुर्घटनाओं के जोखिम को भी कम करेगा. नए बाईपास से बावड़ी शहर में भारी वाहनों का दबाव घटेगा. ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी. पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी.

जोधपुर और नागौर के बीच की सड़क होगी फोर लेन 

सड़क परियोजना क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है. जोधपुर-नागौर के बीच तेज और सुरक्षित यातायात से व्यापार, कृषि, पर्यटन और उद्योगों को लाभ होगा. विशेष रूप से किसानों और व्यापारियों के उत्पादों का परिवहन आसानी से हो सकेगा. पर्यटन स्थलों तक पहुंच होने से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र का जताया आभार

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सराहनीय प्रयास है. परियोजना 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सराहनीय प्रयासों से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. नागौर और जोधपुर के लोगों को भी फायदा होगा. केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से परियोजना को मंजूरी मिली है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास को नई उड़ान मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: 'कुछ अनहोनी होने वाली है', WhatsApp Status लगाकर ट्रेन के आगे कूद गया शख्स

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget