एक्सप्लोरर

Marwar Festival: जोधपुर में शनिवार से मशहूर मारवाड़ उत्सव का आगाज, क्या रहेगा खास, पढ़ें पूरी जानकारी

दो साल बाद मारवाड़ उत्सव का आयोजन होने से जोधपुरवासियों और देशी-विदेशी पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है. मारवाड़ उत्सव का आगाज 8 अक्टूबर को सुबह 6 बजे मेहरानगढ़ किला में सूर्य आराधना से होगा.

Rajasthan Marwar Festival: देश दुनिया में मशहूर मारवाड़ फेस्टिवल धूमधाम से दो साल बाद शुरू होने जा रहा है. कोरोना की वजह से मारवाड़ फेस्टिवल आयोजित नहीं हो रहा था. मारवाड़ फेस्टिवल की शुरुआत 8 अक्टूबर शनिवार से हो रही है. जोधपुर के अलावा ओसियां में भी आयोजन किया जाएगा. मारवाड़ की कला, संस्कृति के साथ-साथ आयोजन में कैमल टेटू, साफा बांध प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता होगी. मारवाड़ उत्सव का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग और जोधपुर जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है.

दो साल बाद हो रहा है मारवाड़ उत्सव

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की. इस बार मारवाड़ उत्सव का आयोजन होने से जोधपुरवासियों और देशी-विदेशी पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है. पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ सरिता फिड़ौदा ने मारवाड़ उत्सव की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मारवाड़ उत्सव का आगाज 8 अक्टूबर को सुबह 6 बजे मेहरानगढ़ किला (Mehrangarh Fort) में जयपोल पार्किंग स्थल पर सूर्य आराधना से होगा. सुबह 6.30 बजे जयपोल से क्लॉक टॉवर वाया जूनी धान मंडी हेरिटेज वॉक होगी. सुबह 7.30 बजे क्लॉक टॉवर से उत्सवी शोभायात्रा निकलेगी. शोभा यात्रा नई सड़क होते हुए राजकीय उम्मेद स्टेडियम पहुंचेगी.  

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट को किया संबोधित, कहा- निवेश के लिए हर चीज मौजूद

उम्मेद स्टेडियम में विभिन्न आयोजन

राजकीय उम्मेद स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से कैमल टैटू शो (Camel Tattoo Show) और सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. उम्मेद स्टेडियम में ही पतंग प्रदर्शनी और पतंगबाजी के साथ विभिन्न लोकानुरंजन प्रतियोगिताएं होंगी. बैंड प्रदर्शन, मूंछ और साफा बांध प्रतियोगिता, मिस मारवाड़, मारवाड़ श्री, रस्साकशी, मटका दौड़ जैसे मुकाबले होंगे. 

मारवाड़ उत्सव के तहत सम्राट अशोक उद्यान में शनिवार को सुबर 10 से शाम 5 बजे तक हस्तशिल्प प्रदर्शनी, रात 7.30 से 9.30 बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी. कार्यक्रम में लोक कलाकार लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. 

रविवार को ओसियां में भव्य कार्यक्रम

मारवाड़ उत्सव के अगले दिन 9 अक्टूबर, रविवार को विभिन्न गतिविधियों का केंद्र ओसियां रहेगा. ओसियां में सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकलेगी. दोपहर 3 बजे ग्रामीण खेल स्पर्धाएं, पतंग प्रदर्शनी,  पतंगबाजी, शाम 4 बजे कैमल सफारी और फूड एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित होगी. शाम 7.30 बजे रेतीले धोरों पर लोक सांस्कृतिक संध्या होगी. मारवाड़ उत्सव का समापन रात 9.30 बजे आतिशबाजी से होगा.

Invest Rajasthan Summit 2022: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- जयपुर में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने में करेंगे मदद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget