एक्सप्लोरर

Rajasthan: मणिपुर घटना को लेकर राजस्थान के कई जिलों में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के साथ में हुए अत्याचार के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मौन रैली निकालकर विरोध- प्रदर्शन किया.

मणिपुर में कई दिनों से दो समुदायों के बीच बड़ी हिंसा में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है इसको लेकर प्रदेशभर में प्रत्येक जिले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. उदयपुर संभाग के जिलों में भी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंचे और यहां जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.
 
उदयपुर के प्रदर्शन की बात करें तो उसमें कांग्रेस स्टियरिंग कमेटी के सदस्य और पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने बीजेपी सरकार को हटाने की मांग रख दी. इसके साथ ही केंद्र सरकार को घेरा. हालांकि प्रदर्शन के बाद पूरे शहर में कांग्रेस के संख्या बल को लेकर चर्चा हुई, क्योंकि प्रदर्शन में पूरे शहर से काफी कम संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे. हालांकि चित्तौड़गढ़ जिले में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या दिखाई दी.
 
उदयपुर में प्रदर्शन: उदयपुर में जिला कलेक्ट्री के सामने प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया. प्रदर्शन में शामिल हुए स्टेरिंग कमेटी के सदस्य और पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और वहां की अशांति को रोकने में केंद्र की बीजेपी सरकार विफल साबित हुई है. महिलाओं के साथ घिनौनी हरकतें हो रही है.
 
यह देश की महिलाओं और देश के लिए बड़ी दुखद घटना है. बीजेपी इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही है को लोकतंत्र को खतरा है. इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरा है और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर बीजेपी सरकार को हटाने की मांग की है. 
 
चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन:  चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में बीजेपी की डबल इंजन सरकार की विफलताओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर की विभिन्न घटना पर मौन धारण करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदर्शन किया गया.
 
पहले जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के कार्यालय (राजीव गांधी भवन) से लेकर कलेक्ट्री चौराहे तक मौन जुलूस निकाला. पैदल मार्च कर बीजेपी की केंद्र में मौन धारण कर बैठी महिला विरोधी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. फिर राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को इस घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर ज्ञापन दिया. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget