एक्सप्लोरर

'कांग्रेस करती है माहौल खराब...', सांप्रदायिक तनाव पर क्या बोले राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़?

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस हमेशा यह कोशिश करती है कि लोगों को उकसाया और भड़काया जाए.

Madan Rathore News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव और राजसमंद जिले में मोहर्रम के जुलूस को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान सामने आया है.

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन दोनों मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि इन मामलों में कानून व्यवस्था का पूरा पालन करवाया जा रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि हमारी सरकार हर मामले में तत्काल कार्रवाई कर रही है. हर मामले को शांत करा दिया जा रहा है और उसे आगे बढ़ने से रोका जा रहा है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि ऐसा नहीं है कि हम कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे हैं. उनके मुताबिक हालांकि कई बार ऐसे अभियान और ऐसे मामले प्रायोजित होते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा यह कोशिश करती है कि लोगों को उकसाया और भड़काया जाए. उनकी भावनाओं से खेला जाए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से माहौल को खराब करने का काम करती है. हालांकि हम सावधान हैं और उनके प्रयास को कामयाब नहीं होने देंगे.

मदन राठौड़ के मुताबिक राजस्थान में सारे धार्मिक कार्यक्रम परंपरागत तौर पर आयोजित होंगे. किसी की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा. हालांकि अन्य लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसे ध्यान में रखकर ही कार्यक्रम किए जाएं.

भीलवाड़ा में बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा के आंदोलनकारियों के धरने में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारे विधायक भड़काएंगे नहीं, बल्कि वह हालात को संभाल लेंगे. मामले को सुलझाने का काम करेंगे. हमारा आदमी कोई ऐसा काम नहीं करेगा, जिससे माहौल बिगड़े और कानून व्यवस्था को कोई खतरा पैदा हो.

इसे भी पढ़ें: राजसमंद में कहासुनी के बाद युवक को 8-10 लोगों ने बेरहमी से पीटा, हिंदू पक्ष ने जताया विरोध

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget