एक्सप्लोरर

कोटा स्टूडेंट सुसाइड मामले में शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, 'सिर्फ कोचिंग सेंटर दोषी नहीं बल्कि मां-बाप...'

Kota Student Suicide Cases: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्रों के सुसाइड मामले में मां-बाप को भी दोषी बताने के साथ-साथ कहा कि बच्चे कभी गलत संगत में पड़ जाते हैं.

Madan Dilawar on Kota Student Suicide Cases: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने सोमवार को कहा कि कोचिंग करने वाले छात्रों की आत्महत्या के लिए केवल संस्थानों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उनके माता-पिता और मित्र मंडली भी आत्महत्या के मामलों में योगदान करते हैं. उन्होंने कहा, 'कोचिंग संस्थानों की ओर से कुछ प्रतिशत दबाव हो सकता है… लेकिन इसमें से अधिकांश दबाव माता-पिता और उसके मित्र मंडली का भी होता है.'

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, ‘‘हर मामले में कोचिंग संस्थान ही दोषी हो, ऐसा नहीं है. कुछ प्रतिशत मामलों में ऐसा हो सकता है. आत्महत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं.’’ शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘छात्रों के आत्महत्या के मामले में मां-बाप भी दोषी हैं. छात्र की संगत भी दोषी है. कई बार वे गलत संगत में पड़ जाते हैं. प्रेस प्रसंग में विफल होना भी एक कारण हो सकता है.’’

'माता-पिता की भी होती है गलती'- शिक्षा मंत्री
मदन दिलावर ने कहा, ‘‘माता-पिता अपने बच्चों से उनकी क्षमता से अधिक उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद करते हैं. ऐसे में केवल कोचिंग संस्थानों को ही दोष नहीं दिया जाना चाहिए.’’ 

मालूम हो, हाल के दिनों में कोचिंग करने वाले छात्रों के आत्महत्या के कई मामले सामने आए. देशभर से लाखों छात्र कोटा के कोचिंग संस्थानों में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करते हैं.

क्षमता से ज्यादा न कर पाने से निराश होते हैं बच्चे
शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मां-बाप अपने बेटे से हमेशा ये अपेक्षा करते हैं कि उसकी जो क्षमता है पढ़ने या सीखने की वह उसे ज्यादा लक्ष्य हासिल करे लेकिन वह क्षमता से ज्यादा नहीं कर पाता. जब भी परीक्षा होती है, हर बार पूछते हैं कोन सी रैंक रही? पूरी कोशिश करने के बाद भी अगर शीर्ष रैंक में नहीं आता तो वह आखिर में सॉरी लिखकर आत्महत्या कर लेता है.’’

यह भी पढ़ें: मतदान पूरा होने के बाद भी लगातार राजस्थान पुलिस एक्टिव, हजारों हथियारों के लाइसेंस जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget