एक्सप्लोरर

मतदान पूरा होने के बाद भी लगातार राजस्थान पुलिस एक्टिव, हजारों हथियारों के लाइसेंस जब्त

Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव का मतदान पूरा होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है. आचार संहिता लागू होने के बीच चुनाव आयोग भी अवैध हरकतों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Rajasthan Police Seized Weapons: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मतदान संपन्न हो चुके हैं, लेकिन अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है. इस क्रम में मतदान के बाद राजस्थान पुलिस ने 8 अवैध हथियारों और 21 कारतूस की बरामदगी की है. राज्य में अब तक 1,394 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखने का परिणाम है कि राज्य में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान शांति रही है. पुलिस ने इस अवधि में 2,646 कारतूस, 4,161 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 7 आईईडी (बम) जब्त किए गए हैं. एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर छापे की कार्रवाई भी की गई है.

आचार संहिता लागू होने के बाद से निगरानी बनी हुई है 
प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के साथ ही निर्वाचन विभाग सहित विभिन्न विभागों की मुस्तैदी के चलते राजस्थान में भयमुक्त, निष्पक्ष और भेदभाव रहित चुनाव करवाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए गए. 

राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों और वांछित अपराधियों की धर-पकड़, लाइसेंसी हथियारों को जमा करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई की गई है. विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार यहां पर कार्रवाई हो रही है. इसे लेकर पुलिस भी मुस्तैद है. 

इतने हथियारों के लाइसेंस निरस्त 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षा की दृष्टि से कुल 1,62,777 लाइसेंसधारी हथियारों में से 1,55,666 हथियार विभिन्न पुलिस थानों में जमा करवाए गए हैं. कुल 1,743 हथियार लाइसेंस निरस्त किए गए हैं तथा 51 लाइसेंसी हथियारों को जब्त किया गया है. प्रवीण गुप्ता के अनुसार, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन तथा धन-बल रहित चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में राजस्थान में 35 अन्त:राज्य और 204 अंतर्राज्यीय पुलिस नाकों सहित कुल 239 स्थानों पर निगरानी की जा रही है. प्रदेशभर में कुल 481 सतर्कता दल भी सक्रिय स्थिति में रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: रेल की पटरी पर नहीं दिखेंगे जानवर, 160 KM की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेनें, क्या है मिशन रफ्तार?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget