एक्सप्लोरर

Lumpy Virus Exclusive: उदयपुर में कम होने लगे लंपी वायरस के केस, जानें- क्या हैं इसकी पीछे की 3 वजहें

Udaipur Lumpy Virus Cases: चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार उदयपुर में डेढ़ माह पहले हर दिन 3,000 संक्रमित गायें आ रही थीं, लेकिन अब 50 से भी नीचे हैं. सोमवार को सिर्फ 42 गायें संक्रमित मिलीं.

Udaipur Lumpy Virus Cases: कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर हम सब देख चुके हैं, लेकिन हमने इस पर जीत भी हासिल की है. इसी तरह पशुओं या मुख्य रूप से गाय में होने वाली लंपी स्किन बीमारी (Lumpy Skin Disease) पर भी कंट्रोल पा लिया है. इससे पशुपालकों में जो डर था, वह भी लगभग समाप्त हो चुका है. राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में प्रशासन की तरफ से लंपी वायरस (Lumpy Virus) के पीक के दौरान बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में 28 सितंबर के बाद एक भी संक्रमित गाय नहीं आई है.
 
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेढ़ माह पहले हर दिन 3,000 संक्रमित गायें आ रही थीं, लेकिन अब 50 से भी नीचे हैं. सोमवार को सिर्फ 42 गायें संक्रमित मिलीं. साथ ही मौतों का आंकड़ा भी घटता जा रहा है. उदयपुर जिले में अब तक 74,378 गायें संक्रमित हुईं, जिसमें से 48, 469 पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं. शेष करीब 25 हजार अच्छी स्थिति में रिकवरी कर रही हैं. अब तक 2,420 गायों की मौत हुई हैं. साथ ही 1,61,048 गायों का वेक्सिनेशन किया जा चुका है.
 
 
इन वजहों से कम हुए लंपी वायरस के केस
चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि लंपी वायरस पीक पर था, उस समय जो भी संक्रमित पशु थे, उनको स्वस्थ पशु से दूर करने के लिए प्रशासन की तरफ से आइसोलेशन सेंटर बनाया गया. सभी संक्रमित गाय को आइसोलेशन सेंटर में लाया गया, जिससे यह संक्रमण फैलने से थमा. दूसरा मुख्य कारण यह है कि इस संक्रमण के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन कारगर साबित हुई. संक्रमित पशुओं को यह वैक्सीन लगाई गई, जिससे वह ठीक हुए. यह कारण में माना जा रहा है कि बारिश के समय पशुओं के आस-पास कीचड़ और गंदगी थी. संक्रमित पशुओं पर बैठने वाली मक्खियां भी स्वस्थ पर जा रही थीं, जिससे भी संक्रमण फैल रहा था.
 
टीमें अभी भी कर रही हैं काम
अब बारिश नहीं है तो यह समस्या भी नहीं आ रही है. इसके अलावा भी पशु चिकित्सा कर्मचारी गांव-गांव, घर-घर पहुंचे और संक्रमित पशुओं की जानकारी लेकर उनको उपचार दिया गया. उदयपुर के चिकित्सा अधिकारी ओम साहू ने बताया कि लंपी स्किन बीमारी से निजात मिल रही है. पहले की तुलना में केस और मौतें कम हुई हैं, जो शेष हैं, वह भी रिकवरी की स्टेज पर हैं. साथ ही साफ और अच्छी स्थिति में है. टीमें अभी भी लगातार काम कर रही हैं और घर-घर जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget