एक्सप्लोरर

'हर फेज के साथ खराब हो रही BJP की हालत', 5वें चरण के मतदान से पहले बोले अशोक गहलोत

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया कि बीजेपी अगर 200 से कम सीटें लाती है तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि इसकी स्थिति खराब हो रही है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि जनता खुद एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. इसकी शुरुआत राजस्थान से हुई जहां पहले ही चरण में जनता ने सबक सिखाने की शुरुआत हुई. उन्होंने यह दावा किया कि बीजेपी को 200 से भी कम सीटें आएंगी. अशोक गहलोत शनिवार को अमेठी में थे जहां वह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा कर रहे थे. 

अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, ''लोकसभा चुनाव में बने माहौल को देखकर लग रहा है कि अब जनता खुद NDA के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. भले ही दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य ब्रिटेन का शासन रहा हो, भारत की जनता ने कभी भी तानाशाही और अहंकार को पसंद नहीं किया और उसके खिलाफ हमेशा उठ खड़ी हुई. चुनावों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मैंने यह माहौल महसूस किया है.''

 

पहले ही चरण में जनता ने NDA को सिखाया सबक- गहलोत
पूर्व सीएम ने आगे लिखा, ''मुझे यह खुशी है कि NDA सरकार के खिलाफ इस माहौल की शुरुआत राजस्थान से हुई जहां पहले चरण में ही जनता ने सबक सिखाने की शुरुआत की. हर चरण के साथ भाजपा एवं NDA की स्थिति खराब हुई है. यदि भाजपा 200 सीटों से भी नीचे रह जाए तो देश को कोई आश्चर्य नहीं होगा.''

स्मृति ईरानी पर लगाया था यह आरोप
अशोक गहलोत ने पिछले दिनों यह दावा भी किया था कि अमेठी में कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी और कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छी जीत हासिल होगी. उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में स्मृति ईरानी कभी अमेठी नहीं आईं और अब चुनाव के वक्त पहुंच रही हैं. जनता को उन्होंंने धोखा दिया है जबकि अमेठी से गांधी परिवार का अलग तरह का रिश्ता है. 

अशोक गहलोत ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी मीडिया से बात की थी और यहां तक कहा था कि अगर कांग्रेस की भी सरकार होती तो राम मंदिर बनता क्योंकि मंदिर बनाने का आदेश  सुप्रीम कोर्ट की ओर से आया था. जबकि बीजेपी भ्रम फैला रही है.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: आतंकी हमले में जयपुर का कपल घायल, फारूक अब्दुल्ला बोले- 'किसी पर उंगली उठाने से पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget