एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: प्रहलाद गुंजल पर भड़के ओम बिरला के भाई हरिकृष्ण बिरला, कहा- सिद्धांतों की बात करने वाले...'

Lok Sabha Chunav: हरिकृष्ण बिरला ने कहा 'मतदाताओं का आदर करो. मतदाता किसी का गुलाम नहीं है. हिंदुस्तान का मतदाता तो इतना समझदार होता है कि उसको सब पता है मेरे हित में कौन है देश का हित किसमें है.'

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान की कोटा-बूंदी लोकसभा सीट इन दिनों हॉट सीट बनी हुई है. यहां आए दिन नेताओं की बयानबाजी से राजनैतिक पारा बढ़ता जा रहा है. दोनों पक्षों के नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल अपने बयानों से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. वहीं अब बीजेपी ने भी प्रहलाद गुंजल को घेरा है. 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के भाई हरिकृष्ण बिरला ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रहलाद गुंजल पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रहलाद गुंजल पर कई आरोप लगाए हैं. हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि 'उनसे पूछना ओम के पुराने कपड़े अल्ट्रेशन कराकर कौन पहनता था? जिसमें खाया उसी थाली में उसने छेद किया. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जमीन में गाड़ दिया था और लोकसभा चुनाव में पाताल में पहुंचा देंगे.'

'विधानसभा का टिकट किसने दिलाया...'
बताया जा रहा है कि प्रहलाद गुंजल भी ओम बिरला और उनके भाईयों पर लगातार हमला बोलने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद अब हरिकृष्ण बिरला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह प्रहलाद गुंजल के राजनीतिक शुरूआत की बात कहते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'ओम बिरला के कपड़े पुराने हो जाते थे, तो उन्हें अल्ट्रेशन कर कौन पहनता था? सिद्धांतों की बातें करने वाले पेट में छुरा नहीं मारते, जिस थाली में खाते हैं उसी थाली में छेद नहीं करते. विधानसभा का टिकट किसने दिलाया यह सब जानते हैं. यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान की लड़ाई हो रही है क्या?' 

प्रहलाद गुंजल पर बरसे हरिकृष्ण बिरला 
हरिकृष्ण बिरला ने आगे कहा कि 'वह सिद्धांत की बात कह रहे हैं, कह रहे हैं कि मुझे जलील किया गया, अरे भाई क्या जलील किया. ओम बिरला वह आदमी है जिसे आपने पांच साल तक बहुत गालियां दी फिर भी उन्होंने घर बुलाकर मान सम्मान दिया. ओम बिरला का इतना बड़ा दिल है, इतनी गालियां देने के बाद भी वह कुछ नहीं कहते हैं. तुम्हारे कर्म ऐसे हैं इसलिए मान सम्मान नहीं रखा गया.'

वायरल वीडियों में हरिकृष्ण बिरला कह रहे हैं कि 'प्रहलाद गुंजल पहले ओम को कविता सुनने आते थे. यह कहते हैं ओम बिरला इनका कॉलेज का साथी है. कब से हो गया भाई, जब श्रीमान के पास टूटी साइकिल थी, पीछे मडगार्ड नहीं था, छोटी सी चरी बंधी होती थी और कैथूनीपोल के मकान पर आते थे और कहते थे ओम बिरला को कविता सुनाने आया हूं.'

'मतदाता किसी का गुलाम नहीं है'
हरिकृष्ण बिरला ने आगे कहा कि 'चुनाव, चुनाव के हिसाब से लड़ना चाहिए. चुनाव मतदाताओं का आदर सम्मान करके जीतना चाहिए, गुंडागर्दी से नहीं. मतदाताओं का मान सम्मान रखो, मतदाताओं का आदर करो, इनका मान सम्मान नहीं करोगे तो वोट कैसे मिलेंगे. मतदाता किसी का गुलाम नहीं है. हिंदुस्तान का मतदाता तो इतना समझदार होता है कि उसको सब पता है मेरे हित में कौन है देश का हित किसमें है.' 

हरिकृष्ण बिरला इस वीडियों में आगे कहते हैं कि 'सब जानते हैं विधानसभा के चुनाव में प्रहलाद गुंजन को किसने टिकट दिया था. ओम बिरला ने अपने पास बिठाकर टिकट दिया था, दिया था कि नहीं.. ओम बिरला जमीन पर पर पैदा हुआ, जमीन पर रहता है, हवा में नहीं उड़ता.' 

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के चुनावी मैदान में किस्‍मत आजमा रहे ब्यूरोक्रेट्स, कांग्रेस-बीजेपी से कौन हैं प्रत्याशी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget