एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बीजेपी की बैठक, आज प्रदेश कार्यसमिति में होगी इन मुद्दों पर चर्चा

Lok Sabha Election 2024 Rajasthan: राजस्थान बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब उन सीटों पर फोकस है जहां बीजेपी कम वोटों के अंतर से हारी और जीती थी.

Rajasthan BJP Working Committee: राजस्थान बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है. शुक्रवार 12 जनवरी को एक बड़ी बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए गहन मंथन हुआ. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हुई प्रचंड जीत के बाद भी आलाकमान का फोकस उन सीटों पर रहा, जहां बीजेपी कम वोटों से हारी और कम मतों से जीती है. 

इस बैठक को पूरी तरह मीडिया से दूर से रखा गया. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात तक बीजेपी की बैठक चली. इस बैठक में वो तमाम नेता शामिल रहे जो विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका में थे. ऐसे में राजस्थान बीजेपी में आंतरिक तौर पर यह भी चर्चा रही कि लोकसभा चुनाव पर भी मंथन हुआ है. इसे लेकर अब शनिवार 13 जनवरी की बैठक में चर्चा होगी. क्योंकि बीजेपी सभी सीटों पर जीत पाना चाहती है, इसलिए सभी सीटों पर मंथन और चिंतन चल रहा है. इसके लिए उन सभी नामों पर चर्चा है जो जातिगत समीकरण में फिट बैठ रहे हैं. 

कार्यसमिति की बैठक में चिंतन 
राजस्थान बीजेपी कार्यसमिति की आज बैठक है, जिसमें वो सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे जो विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में थे. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में होंगी. लोकसभा चुनाव को लेकर इसे बड़ी बैठक माना जा रहा है क्योंकि यहां से ही चेहरों पर चिंतन होगा. विधान सभा चुनाव के बाद यह पहली और बड़ी कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. 

बीजेपी आईटी सेल की बैठक लेंगे सुनील बंसल 
राजस्थान बीजेपी आईटी सेल की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल आज टीम के सदस्यों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे. यह बैठक जो दो सत्र में चलेगी, जिसमें आईटी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और उन्हें आगे के लिए चुनाव में बेहतर काम के टिप्स दिए जाएंगे. विधान सभा चुनाव के दौरान जो काम हुए उनसे अलग अब कुछ नया करने की नसीहत मिलेगी. पार्टी में इस बैठक की खूब चर्चा है. सुनील बंसल इस बैठक में कॉल सेंटर को लेकर पूरी जानकारी लेंगे और प्रदेश आईटी टीम के ब्लॉक स्तर तक पूरी जानकारी आदान-प्रदान होगी.  

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव पर BJP की बैठक से वसुंधरा राजे ने बनाई दूरी, सामने आई यह बड़ी वजह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget