एक्सप्लोरर

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस से एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं, क्या है वजह?

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होंगे. राज्य में इस बार बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से एक भी मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में नहीं है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा की 12 सीटों पर पहले चरण में मतदान होंगे. जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. इस बार यहां पर लोकसभा के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से कोई मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में नहीं है. जबकि, हर बार कांग्रेस की तरफ से कोई न कोई मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में रहता है.

हालांकि, उमसे से भी किसी को जीत नहीं मिली. आंकड़ों में देखें तो कांग्रेस ने 2009 में चूरू से मकबूल मंडेलिया, 2014 में टोंक-सवाईमाधोपुर से पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन और 2019 में चूरू से ही रफीक मंडेलिया को टिकट दिया था.

तीनों बड़े वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे. कांग्रेस मुस्लिम को उम्मीदवार बनाती रही है लेकिन इस पर पहले चरण में एक भी प्रत्याशी नहीं उतारा है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बार मुस्लिम प्रत्याशी खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे. हालांकि, आदर्शनगर से दूसरी बार के कांग्रेस विधायक रफीक खान जयपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे. मगर, उन्हें टिकट नहीं मिला.

क्या कहते हैं आंकड़ें ? 

राजस्थान में अभी तक कांग्रेस ने 9-10 मुस्लिम नेताओं को 13 बार लोकसभा में उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने मेहबूब अली को बीकानेर से मैदान में उतारा था. 2009 में चूरू से मकबूल मंडेलिया, 2014 में टोंक-सवाईमाधोपुर से पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन और 2019 में चूरू से रफीक मंडेलिया को टिकट दिया लेकिन ये सभी चुनाव हार गए थे.

वसुंधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस ने वर्ष 1999 में डॉ अबरार अहमद को टिकट दिया था और जो चुनाव हार गए थे. झुंझुनूं लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर अयूब खान 1984 और 1991 में चुनाव जीते थे. उनके अलावा कोई भी मुस्लिम चुनाव जीत नहीं पाया है. 

कई सीटों पर सीधा प्रभाव 

आकंड़ों की मानें तो राजस्थान में अल्पसंख्यक आबादी 11.4% से अधिक है. प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्र में 17% तक मुस्लिम आबादी है. इसके बावजूद कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल किसी सीट से मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बना रहे हैं. हालांकि, अलवर से बसपा ने एक मजबूत मुस्लिम चेहरे को टिकट दिया है. गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर 12 सीटों पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होंगे.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक, निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने कुछ कहा?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget