एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी में शामिल होने के बाद लालचंद कटारिया की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Rajasthan Politics: लालचंद कटारिया ने बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि सशक्त भारत बनाने में हमारी भी भूमिका होनी चाहिए और इसी कारण हमने बीजेपी का परिवार चुना है

Lalchand Kataria Reaction: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद लालचंद कटारिया ने रविवार (10 मार्च) को बीजेपी में शामिल होकर अपनी नई पारी की शुरुआत की. राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया (Lalchand Kataria) ने बीजेपी में शामिल होने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने कहा कि सशक्त भारत बनाने में हमारी भी भूमिका होनी चाहिए और इसी कारण हमने बीजेपी का परिवार चुना है. 

लालचंद कटारिया राजस्थान की पूर्व अशोक गहलोत सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं. इसके साथ ही कटारिया यूपीए सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. कटारिया राजस्थान में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से MLA रहे.

लालचंद कटारिया समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में रविवार को लालचंद कटारिया के अलावा कई दूसरे नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. इसमें कटारिया के अलावा कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा समेत कई और नेता बीजेपी में शामिल हुए. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस से आए इन नेताओं को बीजेपी में स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई.

कौन हैं लालचंद कटारिया?

राजस्थान में लालचंद कटारिया की पहचान एक बड़े जाट नेता के तौर पर है. वो राजस्थान में अशोक गहलोत की पूर्व सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजस्थान विधानसभा में कटारिया झोटवाड़ा सीट से साल 2018 से 2023 तक विधायक रह चुके हैं. हाल में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था. लालचंद कटारिया ने पूर्व जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा सदस्य के तौर पर प्रतिनिधत्व कर चुके हैं. वो पहले यूपीए सरकार के शासन के दौरान केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections: टिकट न मिलने से राजस्थान के इस पूर्व मंत्री के बेटे नाराज, कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget