एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एमपी से भागा चीता राजस्थान में मिला, कड़ी मशक्कत के बाद 'अग्नि' को वापस ले गई वन विभाग की टीम

Baran News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता अग्नि घूमते हुए राजस्थान के बारां जिले के केलवाड़ा क्षेत्र के जंगल में पहुंच गया. कूनो की टीम अब इस चीते को वापस ले गई.

Rajasthan News: राजस्थान के बारां (Baran) जिले में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक चीता पहुंच है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वन्यजीव प्रेमियों ने इस घटना को अलग-अलग रूप दिया है. कोई बारां के जंगल को उपयुक्त बता रहा है, तो कुछ इसे सामान्य घटना मान रहे हैं. मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता घूमते हुए बारां जिले के केलवाड़ा क्षेत्र के जंगल में पहुंच गया. इस चीते का नाम अग्नि है. कूनो की टीम इस चीते की तलाश में जुटी हुई थी.

सोमवार (25 दिसंबर) को इसकी लोकेशन मध्य प्रदेश से सटे राजस्थान के कोटा संभाग में बारां जिले के केलवाड़ा जंगल में मिली, तो टीम तुरंत वहां पहुंची. टीम ने चीते को ट्रैंकुलाइज किया और पिंजरे में डालकर ले गई. केलवाड़ा के क्षेत्रीय वन अधिकारी तरुण कुमार ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि केलवाड़ा क्षेत्र में खंडेला के जंगल में यह एक चीता आ गया था. कूनो नेशनल पार्क की टीम उसे पकड़कर वापस ले गई. जिस जगह चीता मिला, वह मध्य प्रदेश सीमा से करीब 15 किलोमीटर अंदर जंगल है. 

अग्नि और वायु रिश्ते में सगे भाई 
बारां वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कूनो का चीता बारां में आ सकता है, उसकी लोकेशन वहीं आ रही है. इसके बाद केलवाड़ा और किशनगंज रेंज की टीम को मौके पर रवाना किया था. जब चीते का मूवमेंट बंद हुआ तो लोकेशन के आधार पर उसके ट्रैंकुलाइज किया गया. बताया जा रहा है कि अग्नि और वायु चीते रिश्ते में सगे भाई हैं. वह शुरू से ही साथ रहते आए हैं और दोनों एक ही बाड़े में साथ रहते हैं. यह दूसरे जानवरों पर भी एक साथ शिकार करते हैं, इनकी दूसरे चीतों से टकराव भी हो चुकी है.

बारां में चीता बसाने की उठी थी मांग
वहीं अग्नि चीता लगातार कूनो नेशनल पार्क के रिजर्व जोन से बाहर चल रहा था. इसे लेकर वन्य प्रेमियों की ओर से दावा किया गया था कि वह भटक कर कूनो से बाहर आ गया. ऐसा भी हो सकता है कि यह अपनी अलग से टैरेटरी तैयार कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर कोटा के वन्यजीव प्रेमी इस घटना को बारां के लिए अच्छा मान रहे हैं, क्योकि पहले ही यहां चीता बसाए जाने की मांग उठ चुकी है. चीते का यहां आना यहां की प्रकृतिक परिस्थियों के अनुकूल है.

2022 में नामीबिया से कूनों आए थे 8 चीते
कूनों में साल 2022 में इन चीतों को छोड़ा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इन्हें यहां छोड़ा गया था. इस दौरान भारत में 70 साल बाद चीतों की वापसी हुई थी. 8 चीतों से कूनो आबाद तो हुआ, लेकिन समय-समय पर इनकी मौत ने वन अधिकारियों को चिंता में भी डाल दिया था. 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था. यानी कुल मिलाकर नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीते लाए भारत लाए गए थे. नामीबिया से आई एक मादा चीते की मौत हो गई थी, जबकि एक मादा ने चार शावकों को जन्म दिया था, ऐसे में यहां चीते बढ़ते रहे और अब बारां जिले में चीते का आना कई और संदेश भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jaipur Weather Update: मौसम का सितम, जर्मनी, बैंकॉक, दुबई से आने वाली उड़ानों के अलावा कई घरेलू फ्लाइटें जयपुर डायवर्ट


   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget