एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा के कपिल का कमाल, अपने गानों से यूट्यूब पर कर रहे हैं धमाल

YouTuber Kapil Yadav: कपिल ने कहा कि मैंने हार नहीं मानी पहले गांव से कोटा आया और कोटा से जयपुर और अब हरियाणा और पंजाब में काम कर रहा हूं. यहां कुछ लोगों को जॉब भी दिया है.

Rajasthan News: मन में कुछ करने की चाहत हो, मन में जोश और जुनून हो, मेहनत में पीछे नहीं रहे और कभी हार नहीं मानी तो एक दिन सफलता कदम जरूर चूमती है. कोटा में डॉक्टर, इंजीनियर ना बन सके ना सही कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें कोटा के युवा कमाल कर रहे हैं और डॉक्टर इंजीनियर को पीछे छोड़ रहे हैं. कोटा के सुल्तानपुर के पास स्थित छोटे से गांव चंपाखेड़ा के कपिल यादव ने कमाल कर दिया है. उनके यूट्यूब पर दो गाने धमाल मचा रहे हैं और अब तक इन गानों को महज तीन-चार दिन में लाखों लोग देख चुके हैं. 

15 गाने लिखे और गाए सभी सुपर डुपर हिट 
रैपर कपिल यादव ने बताया कि इन गानों की शूटिंग झालावाड़ के मानसिंह पैलेस में हुई है, जिसमें चंडीगढ़ की मॉडल मेबल जैकब की अदाएं हैं तो राम ने भी इसमें कमाल किया है. एक गाने में कपिल भी अदाकारी करते नजर आ रहे हैं. कपिल अब तक 15 से अधिक गाने लिख चुके हैं, कम्पोज कर चुके हैं और स्वयं गा चुके हैं. लगभग सभी गानों को लोगों ने बेहद पसंद किया है और लोगों ने सैकडों की संख्या में इन गानों पर रील बनाई हैं.

हार नहीं मानी तो सफलता मिलकर ही रहेगी
कपिल ने बताया कि कोटा में स्टूडेंट आते हैं और हताश होकर सुसाइड कर लेते हैं, लेकिन जीवन में हार कभी नहीं माननी चाहिए. कोटा के कॉमर्स कॉलेज में पढ़ते थे, उसके बाद एक बैंड बनाया, दूसरे काम किए सक्सेज एक बार दो बार नहीं मिली, लेकिन हार नहीं मानी और आज एक बड़ी कम्पनी के साथ काम कर मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने कहा कि मैंने हार नहीं मानी पहले गांव से कोटा आया और कोटा से जयपुर और अब हरियाणा और पंजाब में काम कर रहा हूं. यहां कुछ लोगों को जॉब भी दिया है. कोटा के महावीर नगर निवासी राधिका शर्मा को चांस दिया तो वह भी अच्छे गाने गा रही हैं. कपिल ने कहा कि उन्होंने टी सीरीज और अन्य बड़ी कम्पनी के लिए काम किया है. वह गाने लिखते हैं, कम्पोज करते हैं और स्वयं गाते भी हैं।

कोटा में भी होगी शूटिंग, नए कलाकारों को मिलेगा मौका
कपिल ने बताया कि कोटा में अच्छी लोकेशन हैं और अब तो चम्बल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क के शुरू होने से यहां और भी बेहतर काम हो सकेगा. कोटा के चौराहे बेहद खूबसूरत हैं. उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि आगे आने वाले गानों की शूटिंग कोटा में हो और यहीं के लोगों को चांस मिले. उन्होंने कोचिंग स्टूडेंट के लिए भी कहा कि डॉक्टर और इंजीनियर ही जिंदगी नहीं है, जिंदगी में कई और रंग हैं जो बेहद खूबसूरत हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान को तीसरी वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे उद्घाटन, उदयपुर से जयपुर के बीच चलेगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget