एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: राजस्थान को तीसरी वंदे भारत की सौगात, PM मोदी वर्चुअली करेंगे उद्घाटन, उदयपुर से जयपुर के बीच चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Express Udaipur: राजस्थान को आज तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. पीएम मोदी जिसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. ये ट्रेन उदयपुर से जयपुर के बीच चलेगी.

Vande Bharat Train:उदयपुर से जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक शुरुआत रविवार को होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.प्रवक्ता ने बताया कि उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो 24 सितंबर को उदयपुर से रवाना होगी.

पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे उद्घाटन 
राजस्थान को तीसरी वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है.इससे पहले 12 अप्रैल को पहली वंदे भारत की सौगात मिली थी. जो अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चलती है. जबकि 7 जुलाई को दूसरी वंदे भारत की शुरुआत की गई. जो जोधपुर से साबरमती गुजरात के बीच चलती है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड़ ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को दिल्ली से रिमोट वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को गाडी संख्या 09679, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन उदयपुर से अपराह्न 12.30 बजे रवाना होगी और शाम 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी.

ये होगी ट्रेन की टाइमिंग
किरण ने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09680, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जयपुर से शाम 7.50 बजे रवाना होगी और देर रात 02.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी.उन्होंने बताया कि जयपुर-उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 सितंबर से शुरू होगी.गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 25 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर से सुबह 07.50 बजे रवाना होगी और अपराह्न 14.05 बजे जयपुर पहुंचेगी.

हफ्ते में 6 दिन चलेगी  ट्रेन
किरण ने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) जयपुर से अपराह्न 3.45 बजे रवाना होगी और रात 10.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी.रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर रुकेगी.

ये भी पढ़ें: Bharatpur Accident: भरतपुर में बोलेरो से टकरा गई कार, पति-पत्नी और उसके साथी टीचर की मौत, दो गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget