एक्सप्लोरर

Kota Crime: शादी में आए मेहमानों की गाड़ियां होती थीं इस गैंग का निशाना, अनोखे तरह से करते थे चोरी, जानें कैसे हुआ खुलासा

Rajasthan News: शादी समारोह में वाहन चोर गैंग का एक सदस्य मेहमानों पर नजर रखता था. दूसरा सदस्य पार्क की हुई कार को लेकर फरार हो जाता था. चोरी के बाद ग्रामीण इलाकों में कार की बिक्री हो जाती थी.

Rajasthan Crime News: कोटा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है. वाहन चोर गिरोह की चोरी का अंदाज निराला था. शादी समारोह में आये मेहमानों की कारों को पार कर दिया जाता था. पुलिस ने दो चोरों के पास से 10 कारों को बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गैंग मेहमानों की बाहर खड़ी कार को निशाना बनाता था.

मेहमान शादी समारोह में व्यस्त होते थे. बाहर पार्क की हुई कारों को गैंग के सदस्य गायब कर देते थे. वाहन चोर गैंग का एक सदस्य मेहमानों पर नजर रखता था. चोर पास में मोबाइल भी नहीं रखते थे. चोर गिरोह का दूसरा सदस्य लोगों की नजरों से बचकर कार को लेकर रफू चक्कर हो जाता था.

वाहन चोर गैंग का खुलासा

सीसीटीवी की जद में आने से बचने के लिए चोर टॉल क्रॉस नहीं करते थे. कार चोरी के बाद चेचिस नंबर बदलकर ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पड़ोसी राज्य और राजस्थान के कई जिलों से दर्जनों चार पहिया वाहन चोरी की शिकायत मिली थी. थाना बोरखेडा से भी कार चोरी का प्रकरण सामने आया था. वाहन चोर की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी रामलक्षमण और प्रभारी साइबर सेल की अगुवाई में टीम गठित की गयी.

सीसीटीवी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस की टीम ने दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान इमरान खान पुत्र निजामुद्दीन, निवासी न्यू कोलोनी बून्दी और सद्दामउद्दीन पुत्र सलामुदीन्, निवासी सब्जीमंडी बून्दी के रूप में हुई है. उनके पास से कोटा शहर और अन्य जिलों से चोरी की कुल 10 कारें जब्त की गयी हैं.

पुलिस को मिली सफलता

पूछताछ में वाहन चोरी के अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है. दोनों वाहन चोर जयपुर जिले से 5 कार चोरी के मुकदमों में फरार चल रहे थे. अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कार चोरी की करीब 9 रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी. वाहन चोर गैंग काफी शातिर तरीके से घटना को अंजाम देता था. चोरी का सुराग नहीं मिलने की वजह से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

शातिर चोर चोरी के बाद कार का चेसिस और इंजन नंबर बदल देते थे. ग्रामीण इलाकों में ऑल्टो कार की भारी मांग है. चोर ग्रामीणों से चोरी की कार को बेचकर मोटी कमाई करते थे. 

Lok Sabha Election: भयमुक्त चुनाव करने के लिए 6 जिलों में पुलिस का 'ऑपरेशन निर्भय', पकड़े गए 1001 अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget